भारत देश यानि विविधताओं का देश, जहां की संस्कृति और परंपराएं इतिहास से भी पुरानी बताई जाती हैं। यहां का गौरवशाली इतिहास और प्राचीन सभ्यताएं अनूठे भारत का गठन करती हैं।
भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम की अपनी कहानी और इतिहास है। यहां तक की इन जगहों पर मौजूद हर जिले और कस्बे के नाम और उनकी अनेकों कहानियां हैं। भारत देश के नाम की भी अपनी कहानी है।
आपने भारत के कुछ नामों के बारे में सुना होगा, जैसे अंग्रेजी में India, हिंदी में भारत और हिंदुस्तान आदि। हालांकि, क्या आपको पता है कि इन सबके साथ भारत देश 7 नामों से भी जाना जाता है। क्या आपको इन नामों के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इन 7 नामों के बारे में जानेंगे।
ये हैं भारत के 7 नाम
भारत
यह नाम भारत देश का सबसे प्रमुख और आम नाम है। यह नाम भारतवर्ष शब्द से निकलकर आया है।
भारतवर्ष
भारतवर्ष शब्द ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर पड़ा था। वह ऋषभदेव के 100वें पुत्र थे। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, नाभिराज के पुत्र भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती थे।
इसे लेकर वायुपुराण, विष्णुपुराण, ब्रहांडपुराण और अग्निपुराण में जिक्र किया गया है। वहीं, इस लेख का सबसे पुराना उपयोग भौगोलिक ईकाई के रूप में हाथीगुंफा शिलालेख में मिलता है।
अजनाभवर्ष
भारत का पुराना नाम अजनाभवर्ष भी हुआ करता था। हालांकि, बाद में इसका नाम भारतवर्ष पड़ गया था।
हिंदुस्तान
हिंदुस्तान नाम भारत देश का एक अनाधिकारिक नाम है। हालांकि, कई किताबों और दस्तावेजों में इस शब्द का इस्तेमाल किया गया है। यह नाम फारसी और अरबी भाषा में प्रचलित हुआ करता था। दिल्ली सल्तनत और मुगलकाल के समय में शासक अपने प्रभुत्व को हिंदुस्तान नाम से बुलाते थे।
जम्बूद्वीप
इस शब्द का उपयोग प्रचानी शास्त्रों में भारत के एक रूप में किया जाता था। भारतीय उपमहाद्वीप के बारे में बताने के लिए आज भी इस शब्द का इस्तेमाल इंडोनेशिया, बाली और थाइलैंड में किया जाता है। इसका अधिकांश भाग वर्तमान में एशिया माना जाता है।
भारतखंड
भारतखंड शब्द का इस्तेमाल वेदों और महाकाव्यों जैस रामायण और महाभारत व पुराणों सहित कई भारतीय ग्रंथों में किया गया है।
India
India शब्द अंग्रेजी का शब्द है, जो कि खास प्रचलित नाम है। इस शब्द की उत्पत्ति इण्डस यानि सिंधु शब्द से हुई है। यह शब्द चौथी सदी में यूनानियों द्वारा प्रचलन में था। इस शब्द का उल्लेख पुरानी अंग्रेजी में 9वीं सदी में और नई अंग्रेजी में 17वीं सदी में मिलता है।
नोटः भारत को इनके अलावा अन्य नामों से भी जाना जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation