भारत के 10 नवीनतम राज्य कौन-से हैं, जानें
भारत सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं का घर है। यहां हर शहर की अपनी विशेषता है, जो हर साल देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लाती है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में कुछ राज्यों का कुछ वर्ष पहले ही गठन किया गया है, जिनसे ये भारत के नवीनतम राज्यों में शामिल हैं। ऐसे में क्या आप भारत के नवीनतम राज्यों और उनके गठन वर्ष के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां भाषा, संस्कृति, अनूठी परंपराओं, समृद्ध इतिहास और विरासत का संगम देखने को मिलता है। यहां के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें से यदि नवीनतम राज्यों की बात करें, तो तेलंगाना, उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ नवीनतम राज्य हैं। इस लेख के माध्यम से हमने भारत में बनाए गए नवीनत राज्य और उनके गठन के वर्ष समेत सूची दी है।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है, जानें

भारत का संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है और इसलिए भारत सरकार द्वारा बनाया गया प्रत्येक कानून संविधान को ध्यान में रख बनाया जाता है।
भारत की संसद (अनुच्छेद 2 और 3 के तहत) नए राज्य बना सकती है और साधारण बहुमत से पारित कानून द्वारा मौजूदा राज्यों के क्षेत्र, सीमाओं या नामों में परिवर्तन कर सकती है।
नए राज्यों के गठन या मौजूदा राज्यों की सीमाओं या नामों में परिवर्तन के विधेयक भारत के राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद ही संसद के किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) में पेश किए जाते हैं।
यहां, हम भारत के शीर्ष 10 सबसे हालिया राज्यों की सूची दे रहे हैं। तेलंगाना, उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ सबसे हाल ही में गठित होने वाले भारतीय राज्य थे, इसके बाद मिजोरम और सिक्किम थे।
भारत के शीर्ष 10 सबसे हाल के राज्य
| राज्य | राजधानी | गठन का वर्ष |
| तेलंगाना | हैदराबाद | 2014 |
| उत्तराखंड | देहरादून | 2000 |
| झारखंड | रांची | 2000 |
| छत्तीसगढ़ | रायपुर | 2000 |
| मिजोरम | आइजोल | 1987 |
| सिक्किम | गंगटोक | 1975 |
| अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | 1972 |
| मेघालय | शिलांग | 1972 |
| मणिपुर | इंफाल | 1972 |
| हिमाचल प्रदेश | शिमला | 1971 |
भारत के शीर्ष 10 सबसे हालिया राज्यों की उपरोक्त सूची से पाठकों की सामान्य जागरूकता बढ़ेगी।
जम्मू और कश्मीर के विभाजन के बाद भारत में राज्यों की संख्या घटकर मात्र 28 रह गई, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों की कुल संख्या पहले के 7 से बढ़कर 8 हो गई है।
पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.