This is an archived article last updated on Dec 27, 2024. The information may be outdated.

Jewar Airport Noida: इस दिन शुरू होगी हवाई सेवा, पहले दिन उड़ेंगी कितनी फ्लाइट्स? जानें सब कुछ

Last Updated: Dec 27, 2024, 11:12 IST

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 17 अप्रैल 2025 से अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने जा रहा है. इस एयरपोर्ट का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करना है. इसे जेवर एयरपोर्ट के भी नाम से जाना जाता है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश और दुनिया के लिए आधुनिक और कुशल हवाई यात्रा के नए युग की शुरुआत करने जा रहा है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश और दुनिया के लिए आधुनिक और कुशल हवाई यात्रा के नए युग की शुरुआत करने जा रहा है.

Noida International Airport: बहुचर्चित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत 17 अप्रैल 2025 से होने जा रही है. पहले दिन की उड़ानों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मार्गों के लिए लगभग 30 उड़ानें निर्धारित हैं. यह एयरपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में हवाई यात्रा की क्षमता को बढ़ाने के लिए तत्पर है. बताते चले कि इस एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश और दुनिया के लिए आधुनिक और कुशल हवाई यात्रा के नए युग की शुरुआत करेगा. पहले दिन, यहां से उड़ान भरने वाली घरेलू उड़ानों में मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, लखनऊ, और देहरादून जैसे शहर शामिल हो सकते है. 

यह भी देखें:

साल 2024 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले टॉप-10 दिग्गज क्रिकेटर कौन हैं?

किसी राज्य में सरकार गिरने पर 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' कैसे करेगा काम? समझें यहां

पहले दिन उडेंगी 30 फ्लाइट्स: 

जेवर एयरपोर्ट से पहले दिन लगभग 30 उड़ानों का संचालन किया जायेगा जिसमें 25 घरेलू फ्लाइट्स, 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 2 कार्गो फ्लाइट्स शामिल होंगी. प्रमुख घरेलू मार्गों में लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, देहरादून और हुबली शामिल होंगे.

  • 25 घरेलू उड़ानें
  • 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
  • 2 कार्गो उड़ानें

किन देशों के लिए है इंटरनेशनल फ्लाइट्स:

पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ज़्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए निर्धारित हैं. ये उड़ानें इंडिगो और आकाशा एयर जैसी एयरलाइनों के साथ समझौतों के तहत संचालित होंगी.

एयरपोर्ट को दिया जा रहा फाइनल टच: 

  • एयरपोर्ट का निर्माण कार्य फाइनल फेज में है. 
  • हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जेवर तक इंडिगो विमान ने परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की, जो ऑपरेशनल तैयारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. 

एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! 

पूरी तरह से ऑपरेशन में आने पर, जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने की ओर अग्रसर होगा. यह NCR में हवाई यात्रा की क्षमता को अत्यधिक बढ़ाएगा.

कौन सी होगी पहली एयरलाइन:

जेवर एयरपोर्ट पर पहली उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइन को चुना गया है. पहले दिन, एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें प्रमुख होंगी. इंडिगो और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.    

कब से होगी टिकट बुकिंग:

प्रारंभिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग फरवरी 2025 में शुरू होने की संभावना है, यानी संचालन शुरू होने से लगभग 90 दिन पहले. डोमेस्टिक फ्लाइट्स के शुभारंभ के संबंध में वर्तमान में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और एयरलाइन भागीदारों इंडिगो और अकासा एयर के बीच परामर्श चल रहा है. 

यह भी देखें:

खो गया Aadhar Card और नंबर भी नहीं याद तो ऐसे रिकवर करें अपना आधार

APAAR ID कार्ड कैसे बनवाएं? रजिस्ट्रेशन से लेकर डाउनलोड तक के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 27, 2024, 11:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News