Pakistan T20 World Cup Squad 2024: पाक की विश्व कप टीम में किसे मिला मौका कौन हुआ बाहर देखें यहां
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम पर अंतिम मोहर लगा दी है. बाबर आजम टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे, पाकिस्तान ने देरी से ही सही अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 से पहले लोगों को अपने प्रदर्शन की एक झलक दे दी है.
Pakistan T20 World Cup Squad 2024: बाबर आजम टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे, पाकिस्तान ने देरी से ही सही अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. पीसीबी ने न तो उप-कप्तान की घोषणा की और न ही रिजर्व खिलाड़ी की. गौरतलब है कि विश्व कप लगभग एक महीने तक संयुक्त राज्य अमेरिका और कैरेबियन में खेला जाएगा.
टीम में पांच पेस एक्सप्रेस:
अब्बास अफरीदी ने अंतिम समय में टीम में जगह बनाई, इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान पांच विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ टूर्नामेंट में उतरेगा. इस टूर्नामेंट के लिए संन्यास से वापसी करने वाले इमाद वसीम बाएं हाथ के स्पिन विकल्प थे, जबकि अबरार अहमद एकमात्र विशेषज्ञ लेगस्पिनर थे.
शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ अगले महीने होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 से पहले लोगों को अपने प्रदर्शन की एक झलक दे दी है. आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मैच यूएस और कनाडा के बीच 1 जून को खेला जायेगा. गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन वेस्टइंडीज़ और यूएस की सह मेजबानी में किया जा रहा है.
यह भी देखें:
India T20 World Cup 2024 Squad: ये है रोहित की ‘विराट’ टीम, किस रोल में कौन? देखें यहां
कब और कहां होगा Ind Vs Pak महामुकाबला, टिकट बुकिंग सहित सबकुछ जानें
Pakistan T20 WC Squad 2024, टी20 विश्व कप 2024 पाकिस्तान स्क्वाड:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान बोर्ड ने अंतिम 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है, पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते है.
| खिलाड़ी | भूमिका |
| बाबर आजम | कप्तान |
| सईम अयूब | बल्लेबाज |
| मोहम्मद रिजवान | विकेटकीपर |
| फखर जमान | बल्लेबाज |
| आजम खान | विकेटकीपर |
| उस्मान खान | बल्लेबाज |
| इफ्तिखार अहमद | बल्लेबाज |
| इमाद वसीम | ऑलराउंडर |
| शाहीन शाह अफरीदी | गेंदबाज |
| शादाब खान | ऑलराउंडर |
| मोहम्मद आमिर | गेंदबाज |
| अब्बास अफरीदी | गेंदबाज |
| नसीम शाह | गेंदबाज |
| हारिस रऊफ | गेंदबाज |
| अबरार अहमद | गेंदबाज |
Pakistan Match In T20 WC 2024 पाक टीम के ग्रुप मैच:
पाकिस्तान अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 6 जून को डलास में अमेरिका के खिलाफ करेगा, इसके बाद 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत से खेलेगा.
| तारीख | बनाम | स्थान |
| 6 जून 2024 | यूएसए | डलास |
| 9 जून 2024 | भारत | न्यूयॉर्क |
| 11 जून 2024 | कनाडा | न्यूयॉर्क |
| 16 जून 2024 | आयरलैंड | लॉडरहिल |
भारत और पाकिस्तान है एक ही ग्रुप में:
भारत और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में एक ग्रुप में रखा गया है. पाकिस्तानी टीम के साथ आयरलैंड, भारत, यूएसए और कनाडा ग्रुप-A में है. सभी क्रिकेट फैन्स को भारत-पाक मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार है.
यह भी देखें:
ग्रुप A की टीमें
| क्रम संख्या | टीम |
| 1 | |
| 2 | पाकिस्तान |
| 3 | आयरलैंड |
| 4 | कनाडा |
| 5 | यूएसए |
IND vs Pak, कब है पाक और भारत की टक्कर:
टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए सभी तैयारियां जोरों पर है. यह मैच अमेरिका के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (न्यूयॉर्क) में 9 जून को खेला जायेगा. मैच के लिए स्टेडियम को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
यह भी देखें:
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.