This is an archived article last updated on Oct 11, 2024. The information may be outdated.

Noel Tata: नोएल टाटा नियुक्त किये गए टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानें क्या है रतन टाटा से रिश्ता

Last Updated: Oct 11, 2024, 14:19 IST

Ratan Tata Successor Name: नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा समूह में गहरी भागीदारी रखते हैं. वहीं टाटा संस की कमान नटराजन चंद्रशेखरन के हाथों में है, जो 2017 से चेयरमैन हैं. वह टाइटन सहित टाटा की कई कंपनियों में बोर्ड मेंबर है.  

Ratan Tata Successor Name: रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में नोएल टाटा और उनके बच्चे सबसे आगे माने जा रहे हैं.
Ratan Tata Successor Name: रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में नोएल टाटा और उनके बच्चे सबसे आगे माने जा रहे हैं.

रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस, का 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. उन्हें म्र संबंधी सामान्य चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें इंटेंसिव केयर में ले जाया गया. 

अब सबका ध्यान टाटा समूह के भविष्य के नेतृत्व की ओर है. टाटा के परिवार के नए उभरते हुए सदस्य धीरे-धीरे इस विशाल समूह में अपनी जगह बना रहे हैं. 

रतन टाटा ने 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन का पद संभाला और अपने परदादा द्वारा स्थापित इस कंपनी का नेतृत्व किया था. उनके कार्यकाल में 1996 में टाटा टेलीसर्विसेज की शुरुआत हुई थी.

Ratan Tata Instagram: इंस्टाग्राम पर किन 2 अकाउंट्स को फॉलो करते थे रतन टाटा? जानें यहां
Ratan Tata Family Tree: नुसीरवानजी से लेकर माया टाटा तक; जानें सभी सदस्यों के बारें में
Ratan Tata: रतन टाटा के जीवन की दिलचस्प बातें, जिन्हें आप नहीं जानते!

नोएल टाटा को मिली कमान:

नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा समूह में गहरी भागीदारी रखते हैं. वहीं टाटा संस की कमान नटराजन चंद्रशेखरन के हाथों में है, जो 2017 से चेयरमैन हैं.

रतन टाटा ने 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ा, लेकिन वे टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, और टाटा केमिकल्स के चेयरमैन एमेरिटस बने रहे।. इसके अलावा, वे टाटा ट्रस्ट्स के कामों का नेतृत्व भी करते रहे, जो भारत में परोपकार के लिए एक प्रमुख संस्था है.

 नोएल टाटा के बारें में:

 नोएल टाटा Noel Naval Tata) के तीन बच्चे - लिया, माया और नेविल शामिल हैं. ये सभी टाटा समूह में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, पेशेवरों की तरह विभिन्न पदों पर आगे बढ़ रहे हैं.

लिया टाटा (Leah Tata):

लिया टाटा, नोएल नवल टाटा की सबसे बड़ी संतान है. उन्होंने मैड्रिड, स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. 2006 में उन्होंने टाटा समूह के साथ ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेज में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और अब वे इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं.  

माया टाटा (Maya Tata):

माया टाटा, जो छोटी बेटी हैं, ने टाटा कैपिटल में एक एनालिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, जबकि उनके भाई नेविल टाटा ने अपने करियर की शुरुआत ट्रेंट से की, जो उनके पिता द्वारा स्थापित एक प्रमुख रिटेल चेन है.

नेविल टाटा (Neville Tata):

टाटा समूह की रिटेल शाखा में सक्रिय नेविल टाटा वर्तमान में स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं. नेविल की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी हैं. 

रतन टाटा का सफ़र:

 रतन टाटा का सफर प्रेरणादायक और बदलाव से भरा रहा. 1991 में टाटा समूह की बागडोर संभालने के बाद, उन्होंने वैश्विक विस्तार किया और टाटा टी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील जैसी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुँचाया. साल 2012 में चेयरमैन पद छोड़ने के बाद भी वे टाटा ट्रस्ट्स के ज़रिए समाज सेवा में सक्रिय रहे.

जन्म वर्ष

12 दिसंबर 1937

कॉलेज डिग्री

1962 में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से बी.आर्क (Bachelor of Architecture)

मैनेजमेंट ट्रेनिंग 

1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया

विदेश में कार्य अनुभव

1962 के अंत में भारत लौटने से पहले लॉस एंजिल्स में जोन्स और इमन्स के साथ काम किया

टाटा संस के चेयरमैन बने

मार्च 1991

रिटायर 

28 दिसंबर 2012

सम्मान

2008 में पद्म विभूषण (भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

अभी टाटा ग्रुप की कमान किसके हाथ?

रतन टाटा के रिटायर होने के बाद, टाटा ग्रुप की कमान एन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) के हाथों में है. उन्होंने 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का पदभार संभाला था. एन चंद्रशेखरन इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 11, 2024, 14:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News