This is an archived article last updated on Oct 11, 2024. The information may be outdated.

Ratan Tata Family Tree: नुसीरवानजी से लेकर माया टाटा तक, जानें सभी सदस्यों के बारें में

Last Updated: Oct 11, 2024, 18:54 IST

Ratan Tata Family Tree: टाटा परिवार भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यवसायिक परिवारों में से एक है, जिसने टाटा समूह की स्थापना की. नुसीरवानजी टाटा से शुरू होकर, इस परिवार ने भारतीय उद्योग में अहम योगदान दिया है. जमशेदजी टाटा से लेकर रतन टाटा तक, यह परिवार कई प्रमुख उद्योगों का हिस्सा रहा है, और माया टाटा जैसी नई पीढ़ी के सदस्य इसका भविष्य सँवार रही है. यहां पढ़ें रतन टाटा के परिवार के बारें में.      

Ratan Tata Family Tree: टाटा परिवार भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यवसायिक परिवारों में से एक है. यहां पढ़ें रतन टाटा के परिवार में.
Ratan Tata Family Tree: टाटा परिवार भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यवसायिक परिवारों में से एक है. यहां पढ़ें रतन टाटा के परिवार में.

Ratan Tata Family Tree: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा समूह को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया साथ ही उन्होंने विशेष रूप से परोपकार के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया. उनका देश पर एक अमिट प्रभाव रहा. 

यह भी देखें:  कौन होगा Ratan Tata का उत्तराधिकारी, ये नाम सबसे आगे, अभी कमान किसके हाथ

28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा, नवाल और सूनू टाटा के पुत्र थे. रतन और उनके छोटे भाई, जिमी, को उनकी दादी नवाजबाई आर टाटा ने मुंबई के मध्य में स्थित टाटा पैलेस में उनका पालन-पोषण किया था.

टाटा परिवार भारत का एक प्रमुख और प्रभावशाली व्यापारिक परिवार है, जिसने टाटा समूह की स्थापना की, जो आज एक बहुराष्ट्रीय समूह है. चलीये आज उनके रतन टाटा की पूरी फैमिली के बारें में विस्तार से जानते है-  

नुसीरवानजी टाटा से हुई थी शुरुआत:

नुसीरवानजी टाटा (1822–1886): नुसीरवानजी टाटा, टाटा परिवार के पितामह थे. उनकी पत्नी जीवनबाई कावसजी टाटा, और उनके पांच बच्चे थे जमशेदजी टाटा, रतनबाई टाटा, मानेकबाई टाटा, और वीरबाईजी टाटा थे.  

जमशेदजी टाटा (1839–1904):

नुसीरवानजी टाटा के पुत्र और टाटा समूह के संस्थापक थे. जमशेदजी टाटा ने 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल से टाटा समूह की शुरुआत की. उन्हें "भारतीय उद्योग के जनक" के रूप में जाना जाता है. उन्होंने स्टील (टाटा स्टील), होटल (ताजमहल होटल), और जलविद्युत जैसे प्रमुख उद्योगों की नींव रखी.

यहां देखें टाटा की फैमिली ट्री:

सदस्य 

जन्म-मृत्यु

रिश्ता/पद

योगदान/उपलब्धियां

नुसीरवानजी टाटा

1822–1886

टाटा परिवार के पितामह

टाटा परिवार के संस्थापक, पत्नी जीवनबाई कावसजी टाटा

जमशेदजी टाटा

1839–1904

नुसरवानजी टाटा के पुत्र, टाटा समूह के संस्थापक

"भारतीय उद्योग के जनक," टाटा स्टील, ताजमहल होटल, जलविद्युत

दोराबजी टाटा

1859–1932

जमशेदजी टाटा के सबसे बड़े पुत्र, टाटा समूह के उत्तराधिकारी

टाटा स्टील और टाटा पावर जैसे प्रमुख उद्योगों की स्थापना

रतनजी टाटा

1871–1918

जमशेदजी टाटा के छोटे पुत्र

कपास और वस्त्र उद्योगों में टाटा व्यवसाय का विस्तार

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (JRD)

1904–1993

रतनजी टाटा और सुज़ान ब्रियरे के पुत्र, टाटा समूह के चेयरमैन

टाटा एयरलाइंस (एयर इंडिया) की स्थापना, 50 वर्षों तक टाटा समूह का नेतृत्व

नवल टाटा

1904–1989

रतनजी टाटा के दत्तक पुत्र

टाटा समूह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

रतन टाटा

1937–2024

नवल टाटा और सूनी कमिसारियट के पुत्र

टाटा समूह का वैश्विक विस्तार, कोरस, JLR, और टेटली जैसे अधिग्रहण

नोएल टाटा

1957–वर्तमान

रतन टाटा के सौतेले भाई

टाटा समूह में सक्रिय भूमिका

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 11, 2024, 18:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News