उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। साथ ही, यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।
साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि वर्तमान में 24 करोड़ को पार कर गई है। इस कड़ी में राज्य में रेलवे का भी काफी बड़ा नेटवर्क है, जिससे प्रतिदिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं। हाल ही में केंद्र की ओर से यूपी के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है। कौन-से हैं ये आठ स्टेशन, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
कितना है भारतीय रेलवे का कुल नेटवर्क
भारतीय रेलवे के कुल नेटवर्क की बात करें, तो आपको बता दें कि वर्तमान में भारतीय रेलवे में 13 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। वहीं, प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक यात्री 13 हजार से अधिक ट्रेनों के माध्यम से सात हजार से अधिक रेलवे स्टेशनों से गुजरकर 68 हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय करते हैं।
इन सभी आंकड़ों के साथ भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बनता है। एशिया में इसका स्थान दूसरे पायदान पर है।
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रेल नेटवर्क
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक रेल नेटवर्क वाला राज्य है। यहां कुल रेल नेटवर्क की बात करें, तो यहां कुल 9077.45 किलोमीटर रेल नेटवर्क है, जो कि राज्य के प्रत्येक जिले को जोड़ने का काम करता है।
किस जिले में बदला है नाम
हाल ही में रेल मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ मंडल में स्थित अमेठी जिले के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया गया है। इन स्टेशनों के नाम बदलने के लिए पूर्व सांसद स्मृति ईरानी की ओर से फरवरी में प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मार्च में मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, चुनाव आचार संहिता की वजह से इसे लागू करने में देरी हुई।
अब इस नाम से जाने जाएंगे ये 8 रेलवे स्टेशन
क्रमांक | स्टेशन का पुराना नाम | स्टेशन का नया नाम |
|
|
|
1 | कासिमपुर हॉल्ट | जायस शहर |
2 | जैस | गुरु गोरखनाथ धाम |
3 | मिसरौली | मां कालिकन धाम |
4 | बानी | स्वामी परमहंस |
5 | निहालगढ़ | महाराजा बिजली पासी |
6 | अकबरगंज | मां अहोरवा भवानी धाम |
7 | वारिसगंज | अमर शहीद भाले सुल्तान |
8 | फुरसतगंज | तपेश्वरनाथ धाम |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation