भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें कुल जिलों की संख्या 792 हैं। आपने भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 792 जिले हैं, जिनमें से 752 जिले राज्यों और 45 जिले केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। भारत के राज्य की अपनी विशेषता है और यहां हर राज्य में एक सीमित जिलों की संख्या है।
कुछ राज्य देशभर में सबसे अधिक जिलों के साथ जाने जाते हैं, जबकि कुछ राज्य बहुत ही कम जिलों के साथ जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप भारत के दूसरे सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में जानते हैं। हालांकि, यहां कुछ लोग सोच रहे होंगे कि देश का सबसे अधिक जिला वाला राज्य कौन-सा है।
इसके लिए हमने नीचे लिंक दिया है, जिसके माध्यम से आप भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में जान सकते हैं। वहीं, भारत के दूसरे सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होता है जिला
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर जिला क्या होता है। आपको बता दें कि राज्यों में अलग-अलग मंडलों के तहत जिले होते हैं, जो प्रशासन द्वारा शासित होते हैं। इन जिलों का नेतृत्व उपायुक्त या जिला कलेक्टर करता है, जो कि सिविल सेवा के अधिकारी होते हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ स्थानीय स्तर पर विकास व सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन के पास जिम्मेदारी होती है।
भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य
अब सवाल है कि भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य कौन-सा है। हम उम्मीद करते हैं कि आपने ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य के बारे में पढ़ लिया होगा। आपको बता दें कि भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य मध्य प्रदेश है। इसके साथ ही यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल 53 जिले हैं।
पहले हुआ करते थे इतने जिले
मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। उस समय इस राज्य में कुल 8 संभाग हुआ करते थे, जिनमे कुल 43 जिले थे। साल 1998 तक इस राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई थी। हालांकि, साल 2000 में मध्य प्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य अलग हुआ और यहां कुल 45 जिले ही शेष रह गए हैं। हालांकि, वर्तमान में यह संख्या 53 हो गई है।
भारत के दिल के रूप में भी जाना जाता है राज्य
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य को भारत का दिल भी कहा जाता है। यह राज्य अपने यहां की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक और समृद्ध इतिहास वाले स्थलों के लिए जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह भारत का प्रमुख राज्य है।
पढ़ेंः भारत में कितने राज्यों की है तटीय रेखा, जानें
पढ़ेंः भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.