भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87, 263 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल जिलों की संख्या 797 है, जिसमें से 752 जिले राज्यों और 45 जिले केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। हालांकि, क्या आप भारत के दूसरे सबसे बड़े जिले के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराएं, धार्मिक मान्यताएं, एतिहासिक स्थल और गौरवशाली इतिहास का मिश्रण देखने को मिल जाएगा। भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें कुल 797 जिले हैं।
इसमें से 752 जिले राज्यों और 45 जिले केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। यहां हर जिले की अपनी-अपनी विशेषता है, जो कि स्थानीय उत्पादों से लेकर उनकी भौगोलिक स्थिति पर भी निर्भर है। इस कड़ी में क्या आप भारत के दूसरे सबसे बड़े जिले के बारे में जानते हैं। हालांकि, यहां पहला सबसे बड़ा जिला जानना भी जरूरी है, जो कि इस लेख में दिया गया है। इसके साथ ही दूसरे सबसे बड़े जिले जिले के बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला
हम आशा करते हैं कि आपने ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से भारत के सबसे बड़े जिले के बारे में पढ़ लिया होगा। अब आपको बता दें कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला लद्दाख का लेह जिला है। यह जिला 45,110 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह जिला काराकोरम और जांस्कर पर्वतमाला के बीच अपने ऊंचे पर्वत शिखरों के लिए जाना जाता है।

ठंडे रेगिस्तान के रूप में जाना जाता है जिला
हिमालय का यह क्षेत्र अधिक ठंड वाला क्षेत्र है, जो अमूमन बर्फ से ढका रहता है। ऐसे में भारत के इस जिले को बर्फ का रेगिस्तान भी कहा जाता है, जहां दूर-दूर तक नजर दौड़ाने पर सिर्फ बर्फ ही बर्फ ही दिखती है। ऐसे में कई बार यहां पहुंचने पर कुछ पर्वतारोहियों को भ्रम की स्थिति भी होती है, जिसे अंग्रेजी में डिल्यूशन कहते हैं।
11,500 फुट की ऊंचाई पर है शहर
भारत का यह शहर 11,500 फुट की ऊंचाई पर बसा हुआ है, जो यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए रोमांच पैदा कर देता है। यही वजह है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में बाइकर्स गैंग रोमांचक गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही यहां पर स्थानीय स्तर पर भी पर्यटन के साथ रोजगार बढ़ा है, जिसके तहत यहां कैंपिंग के साथ-साथ किराये के लिए भी बाइक उपलब्ध कराई जाती हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह यदि आप भारत के पांच सबसे बड़े जिलों के बारे में जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.