दुनिया में आपने अलग-अलग देश और उनमें मौजूद शहरों के बारे में पढ़ा होगा। शहर एक तरफ आधुनिकता को दर्शाते हैं, तो दूसरी तरफ ये अपनी अलग पहचान रखते हैं। इस कड़ी में कुछ शहर अपने बड़े क्षेत्रफल के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ शहर अपने छोटे क्षेत्रफल के लिए विख्यात हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा शहर कौन-सा है,यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया का सबसे छोटा शहर
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा शहर कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह क्रोएशिया में स्थित हम शहर है। यह शहर जमीन से 349 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
कितना बड़ा है शहर
हम शहर ज्यादा बड़ शहर नहीं है, बल्कि कुछ घंटों में ही आसानी से पैदल ही पूरे शहर को घूमा जा सकता है। यह पूरा शहर 12.95 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
सिर्फ इतनी है शहर की आबादी
आपको बता दें कि हम शहर की आबादी भी अधिक नहीं है। यहां करीब 52 लोग ही रहते हैं। ऐसे में इस शहर में रहने वाले अमूमन सभी लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।
ऐतिहासिक शहर के रूप में है पहचान
हम शहर एक ऐतिहासिक शहर है। यहां मुख्य रूप से रिहायशी इमारतें, टाउन वॉल, टाउन गेट, कब्रिस्तान, दो चर्च और एक रेस्तरां शामिल है।
क्या है शहर का इतिहास
हम शहर को जिस समय बसाया गया था, उस समय इसके एक तरफ दीवारें बनाई गई थीं, तो दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाज से घरों का निर्माण किया गया था। यह यहां मौजूद सन् 1102 के दस्तावेज में अंकित है। उस समय इसे कोल्म कहा जाता था, जो कि इटालियन भाषा से लिया गया शब्द था। साल 1552 में यहां एक बैल टॉवर और वॉच टॉवर का निर्माण किया गया। वहीं, 1802 में यहां एक चर्च बनाया गया।
शहर में मौजूद है रेलवे स्टेशन
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतनी कम जनसंख्या होने के बावजूद भी यहां एक रेलवे स्टेशन मौजूद है। हालांकि, यहां उतरने और चढ़ने वाले यात्री न के बराबर ही हैं, लेकिन बाकी शहरों से कनेक्टिविटी के तौर पर हम शहर में रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा शहर कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation