This is an archived article last updated on Jul 2, 2025. The information may be outdated.

भारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम है सबसे छोटा, जानें

Last Updated: Jul 2, 2025, 18:12 IST

भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जहां लगभग 2 करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप भारत के एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में जानते हैं, जिसका नाम केवल दो अक्षर का है? यदि नहीं, तो आज इस लेख में जानिए।

सबसे छोटे नाम वाला भारतीय रेलवे स्टेशन
सबसे छोटे नाम वाला भारतीय रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे लाखों लोगों के लिए परिवहन के सबसे सुलभ साधनों में से एक है। पूरे एशिया में भारतीय रेलवे दूसरे स्थान पर आता है। यह लाखों लोगों की सुविधाओं को आसान बनाने का प्रयास कर रहा है। 

भारतीय रेलवे ने स्वतंत्रता के बाद काफी विस्तार किया है, इसने देश के कोने - कोन तक लोगों को सुलभ सुविधाएं पहुंचाई हैं। भारतीय रेलवे के बारे में कई ऐसी बातें भी हैं, जिनसे आप अभी तक अंजान हैं। इनमें से एक नाम देश के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन का भी आता है। इसके बारे में हम आगे लेख में चर्चा करेंगे।

भारत का सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशन

जो लोग भारत के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन के बारे में नहीं जानते, उन्हें यह नाम अनोखा लग सकता है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि भारत के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन का नाम सिर्फ दो अक्षर का है। 

भारत का सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन और कहीं नहीं बल्कि ओडिशा राज्य में मौजूद है। सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन को ईब के नाम से जाना जाता है, जिसे इंग्लिश में IB लिखा जाता है। 

रेलवे स्टेशन का नाम ईब कैसे पड़ा

ओडिशा राज्य में मौजूद इस स्टेशन का नाम ईब कैसे पड़ा ये सवाल आपके दिमाग में आ रहा होगा? हम बताते हैं आखिर कैसे।

दरअसल, ओडिशा में ईब नाम की महानदी बहती है, जिसके नाम पर यहां के रेलवे स्टेशन का नाम ईब पड़ा। 

भले ही ये नाम कितना भी छोटा हो लेकिन, ये हजारों स्टेशनों से अलग है। 

134 साल पुराना रेलवे स्टेशन

यह रेलवे स्टेशन साल 1891 से उपयोग में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईब रेलवे स्टेशन 134 साल पुराना है। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में स्थित यह स्टेशन भारतीय रेलवे के बिलासपुर डिवीजन का हिस्सा है। 

क्या आप जानते हैं: तमिलनाडु में स्थित पुराट्ची थलाइवर डॉ. मारुदुर गोपालन रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन भारत के सबसे बड़े नाम वाला रेलवे स्टेशन है। एक बार में इसका नाम याद रखना और बोलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस स्टेशन का नाम तमिलनाडु के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता डॉ. मारुदुर गोपालन रामचंद्रन के नाम से रखा गया है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 25, 2025, 18:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News