भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह राज्य गंगा-यमुना के दोआब वाला क्षेत्र है, जो कि अधिक उपजाऊ क्षेत्र है। इसके अतिरिक्त यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या और सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को वैश्विक पटल पर नई पहचान देने का काम करती है। आपने भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले Solar City के रूप में भी जाने जाते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये कुल मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पश्चिमी, पूर्वांचल, मध्य और बुंदेलखंड है। राज्य में कुल 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण, 200 नगर पालिका परिषद् और 17 नगर निगम हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश में किन जिलों को कहा जाता है सोलर सिटी
अब सवाल है कि यूपी के किन जिलों को सोलर सिटी के रूप मे भी जाना जाता है, तो आपको बता दें कि ये जिले हैं- आगरा, प्रयागराज और मुरादाबाद।
क्यों कहा जाता है सोलर सिटी
इन जिलों को सोलर सिटी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि सरकार की ओर से इन जिलों में ऊर्जा की खपत के लिए सोलर प्लांट लगाए गए हैं। यहां जलाशयों से लेकर इमारतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगे हुए हैं। इस वजह से यूपी में इन जिलों को हम सोलर सिटी के रूप में भी जानते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस आयोग की कब हुई थी स्थापना, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation