This is an archived article last updated on May 10, 2024. The information may be outdated.

भारत में किन दो राज्यों की संस्कृत है आधिकारिक भाषा, जानें

Last Updated: May 10, 2024, 13:31 IST

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मौजूद हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग भाषाओं का प्रचलन है। कुछ राज्यों में हिंदी का बोलबाला है, तो कुछ राज्यों में लोगों की जुबां पर अंग्रेजी काबिज है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किन दो राज्यों में संस्कृत एक आधिकारिक  भाषा के रूप में दर्ज है, यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

संस्कृत भाषा
संस्कृत भाषा

भारत की संस्कृति, परंपरा और यहां का समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। यहां कुछ किलोमीटर का सफर तय करते ही हवा बदल जाती है और इस हवा के साथ बदलता है यहां का खान-पान, भाषा और रहन-सहन, जिससे किसी भी क्षेत्र को विशेष पहचान मिलती है।

किसी भी देश में उसकी भाषा का विशेष महत्त्व होता है। भारतीय संविधान में भी अलग-अलग भाषाओं का जिक्र किया गया है, जिसमें हमारी पुरातन भाषा यानि कि संस्कृत भाषा भी शामिल है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के दो ऐसे राज्य कौन-से हैं, जहां संस्कृत एक आधिकारिक भाषा के रूप में दर्ज है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, जानें

भारत में कुल कितनी भाषाएं हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितनी भाषाएं दर्ज हैं, जिन्हें संविधान में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाओं का जिक्र किया गया है। इस सूची में 14वें स्थान पर संस्कृत भाषा का भी जिक्र है।

इस सूची में संथाली और डोंगरी भाषा को बाद में शामिल किया गया था। यहां यह भी जानना जरूरी है कि शुरुआत में संविधान में केवल 14 भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया था। हालांकि, बाद में समय के साथ इसमें अन्य भाषाओं को भी शामिल किया गया।  

भारत की आधिकारिक भाषा 

साल 1950 में संविधान में देवनागरी में लिखी गई हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा की मान्यता दी गई। साथ ही साल 1965 तक अंग्रेजी का उपयोग समाप्त होना था। लेकिन, हिंदी को लेकर दक्षिण भारत के गैर हिंदी भाषा राज्यों में इसे लेकर अंसतोष हुआ। ऐसे में संसद द्वारा 1963 भाषा अधिनियम के तहत 1965 के बाद भी आधिकारिक उद्देश्यों के लिए हिंदी व अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देने की वकालत की गई। 

किन दो राज्यों में संस्कृत है आधिकारिक भाषा

अब सवाल है कि आखिर भारत के किन दो राज्यों में संस्कृत आधिकारिक भाषा के तौर पर दर्ज है ? आपको बता दें कि ये राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश है। हालांकि, यहां पर हिंदी का भी उतना ही महत्त्व है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः भारत के किस चुनाव में EVM Machine का पहली बार हुआ था इस्तेमाल, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 10, 2024, 13:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News