स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 4 जून 2021

जागरण जोश आपके लिए हर रोज़ प्रश्नोत्तरी ला रहा है जो विभिन्न प्रतियोगी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद करेगी. इस प्रश्नोत्तरी में प्रत्येक प्रश्न के साथ व्याख्या भी दी गई है.

Jun 4, 2021, 13:22 IST
Static GK and Current Events Quiz: 4 June 2021
Static GK and Current Events Quiz: 4 June 2021

निम्नलिखित सामान्य ज्ञान प्रश्नों के उत्तर दें और अपनी तैयारी को बढ़ाएं. यह प्रश्नोत्तरी उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतिस्पर्धी सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद करेगी.

1. हाल की घटनाओं के अनुसार, किसे इज़रायल के अगले प्रधानमंत्री के रूप में घोषित किया गया है?

A. Yair Lapid

B. Naftali Bennett

C. Benjamin Netanyahu

D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans. B

व्याख्या: Naftali Bennett, एक तकनीकी करोड़पति इज़रायल के नए प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं.

2. इज़रायल की संसद का नाम क्या है?

A. Knesset

B. Dome 

C. Mossad

D. Bundestag

Ans. A

व्याख्या: इज़रायल की संसद का नाम Knesset है. Mossad इसकी ख़ुफ़िया एजेंसी है.

3. कन्नड़ भाषा के बारे में सही कथन का चयन करें.

1. कन्नड़ छठी शताब्दी ईस्वी में गंगा राजवंश के दौरान फला-फूला था.

2. यूनानी नाटककार ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में कन्नड़ से परिचित थे.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: प्राप्त पुरालेखों (Epigraphs) के अनुसार, पुरानी कन्नड़ छठी शताब्दी ईस्वी में गंगा राजवंश के दौरान और 9वीं शताब्दी के दौरान राष्ट्रकूट वंश के दौरान फली-फूली थी. कन्नड़ भाषा के बारे में विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों से संकेत मिलता है कि महान यूनानी नाटककार चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में कन्नड़ बोलने वालों और भाषा दोनों से परिचित थे.

4. Ferdinand Kittel द्वारा किस भारतीय भाषा का शब्दकोश तैयार किया गया था?

A. असमिया

B. कन्नड़

C. तामिल

D. तेलुगू

Ans. B

व्याख्या: Reverend Ferdinand Kittel 1894 में लगभग 70,000 शब्दों के कन्नड़-अंग्रेजी शब्दकोश के निर्माण के लिए जाने जाते हैं.

5. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) के नए अध्यक्ष कौन हैं?

A. अरुण कुमार मिश्रा (Arun Kumar Mishra)

B. आर.एम लोढ़ा (RM Lodha)

C. आर.वी. रमन्ना (RV Ramanna)

D. अरुण मेहरा (Arun Mehra)

Ans. A

व्याख्या: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा (Arun Kumar Mishra) ने 2 जून, 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 3 जून 2021

6. चीन का आर्टिफीशियल सूर्य किसे कहा जाता है?

A. भौगोलिक पार्क (Geographic Park)

B. परमाणु रिऐक्टर (Nuclear Reactor)

C. वोल्केनो (Volcano)

D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans. B

व्याख्या: चीन के प्रायोगिक उन्नत सुपरकंडक्टिंग टोकामक (Experimental Advanced Superconducting Tokamak, EAST) को चीन का आर्टिफीशियल सूर्य भी कहा जाता है. यह एक परमाणु रिएक्टर है.

7. परमाणु संलयन (Nuclear Fusion) के बारे में कौन सा कथन सही है/हैं?

1. दो या दो से अधिक परमाणु नाभिक मिलकर एक या अधिक परमाणु नाभिक और उप-परमाणु कण बनाते हैं.

2. Reactants और उत्पादों (Products) के बीच द्रव्यमान में अंतर ऊर्जा के रूप में जारी किया जाता है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: परमाणु संलयन (Nuclear Fusion) एक प्रतिक्रिया है जिसमें दो या दो से अधिक परमाणु नाभिक एक या एक से अधिक परमाणु नाभिक और उप-परमाणु कण बनाने के लिए संयुक्त होते हैं. अभिकारकों (Reactants) और उत्पादों के बीच द्रव्यमान का अंतर ऊर्जा के रूप में जारी या अवशोषित होता है.

8. बोलने वालों की संख्या के मामले में भारत में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

A. कन्नड़

B. मराठी

C. हिंदी

D. तेलुगू

Ans. C

व्याख्या: हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. यह देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक है. वर्तमान में, भारत में 52, 83, 47,193 हिंदी भाषी हैं.

9. विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) कब मनाया जाता है?

A. 2 जून

B. 4 जून 

C. 3 जून 

D. 10 जून 

Ans. C

व्याख्या: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) 2021 हर साल 3 जून को मनाया जाता है.

10. किस एजेंसी ने विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की?

A. UNGA

B. UNICEF

C. UNESCO

D. UNSC

Ans. A

व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया, जो साइकिल की व्यक्तित्व, स्थायित्व और बहुमुखी प्रतिभा को स्वीकार करता है, जो 2 सदियों से उपयोग में है.

Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी 

 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News