‘भारत का नवीनतम राज्य’ – तेलंगाना : एक नजर में
तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बनने वाला 29वाँ राज्य है। 2 जून, 2014 को नए राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन हुआ और हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया । 'तेलंगाना' शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'। जनसंख्या व क्षेत्रफल के मामले में तेलंगाना भारत का 12वाँ सबसे बड़ा राज्य है |
तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बनने वाला 29वाँ नवगठित राज्य है। 2 जून, 2014 को नए राज्य के रूप में तेलंगाना का जन्म हुआ और के. चंद्रशेखर राव ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया है। 'तेलंगाना' शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'।
जनसंख्या व क्षेत्रफल के मामले में यह भारत का 12वाँ सबसे बड़ा राज्य है | इसकी सीमायें महाराष्ट्र ,कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यों से मिलती हैं |1,14,800 वर्ग किलोमीटर में फैले तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के 23 ज़िलों में से 10 ज़िले हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेदक, नलगोंडा, महबूबनगर, वारंगल, करीमनगर, निज़ामाबाद , आदिलाबाद और खम्मम शामिल हैं।

तेलंगाना : एक नजर में
| क्षेत्रफल | 114,840 वर्ग किमी. |
| राज्य के रूप में गठन | 2 जून, 2014 |
| जनसंख्या (जनगणना,2011) | 3.51 करोड़ |
| प्रमुख भाषाएँ | तेलगू, ऊर्दू |
| राजधानी | हैदराबाद |
| संसद सदस्य | लोकसभा-17,राज्य सभा-7 |
| विधानमंडल | द्विसदनीय ( विधान सभा- 119 सीटें, विधान परिषद् – 40 सीटें ) |
| हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद |
| प्रमुख शहर | हैदराबाद, नलगोंडा, वारंगल, करीमनगर, निज़ामाबाद, आदिलाबाद |
| अर्थव्यवस्था | तेलंगाना भारत के सर्वाधिक पिछड़े राज्यों में से एक है जिसकी अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर ही निर्भर है हालाँकि हैदराबाद में सुचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योगों का काफी विकास हुआ है | यहाँ के अन्य उद्योग मोटर वाहन, मसाले,वस्त्र, औषधि आदि हैं | |
| साक्षरता | 66.46 % |
| जिले | 10 |
| लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 993 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
| प्रमुख नदियाँ | गोदावरी, कृष्णा, भीमा, मूसी, मंजिरा |
| पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | चारमीनार, गोलकुंडा का किला, कुतुबशाही मकबरा, चौमहला महल, फलकनुमा महल, बिरला मंदिर, भोनगीर किला, वारंगल किला ,हुसैन सागर झील (हैदराबाद) |
| जनघनत्व | 310 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
| सीमावर्ती राज्य | महाराष्ट्र ,कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व छत्तीसगढ़ |
| उच्च न्यायालय | हैदराबाद |
| प्रमुख नृत्य | पेरिनी शिवतांडवम (योद्धाओं का नृत्य), बोनालू |
| पर्व एवं त्यौहार | संक्रांति, महाशिवरात्रि ,उगाडी, बकरीद, बथुकम्मा, पंदुगा, दीपावली |
| प्रमुख खनिज | तांबा, अभ्रक, मैंगनीज, चूनापत्थर, बॉक्साइट, पेट्रोलियम, कोयला, मैग्नेसाइट , लोहा |
| प्रमुख धर्म | हिन्दू (सर्वाधिक), इस्लाम, सिख, ईसाई |
| प्रमुख फसलें | धान, मक्का, तम्बाकू, आम, कपास, गन्ना |
Image Source: indpaedia.com
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.