साल 2024 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय हस्तियां कौन रहीं? देखें पूरी लिस्ट
Most Searched Indian in 2024: साल 2024 में कुछ भारतीय हस्तियों ने अपनी उपलब्धियों, विवादों और चर्चाओं से इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं. खेल, राजनीति और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी इन हस्तियों ने न केवल खबरों में बल्कि गूगल सर्च पर भी दबदबा बनाया. साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय हस्तियों में रेसलर विनेश फोगाट टॉप पर रही. आइए जानते हैं, इन 10 चर्चित हस्तियों के बारे में.
Most Searched Indian in 2024: जैसे-जैसे साल 2024 का अंत नजदीक आ रहा है, अब यह जानने का समय आ गया है कि इस साल गूगल पर भारत में किन हस्तियों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. खेल, राजनीति और ग्लैमर की दुनिया से आई ये शख्सियतें हर जगह सुर्खियों में रहीं और इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया.
India's Most Searched Person In 2024: इस साल भारत में Google पर सर्च किये जाने वाले शीर्ष 10 लोगों में खेल हस्तियां, राजनेता और पब्लिक फिगर का मिश्रण देखने को मिला है, जिन्होंने पूरे वर्ष लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. यहां 2024 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई 10 हस्तियों की सूची दी गई है.
यह भी देखें:
Richest CM in India 2024: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं?
PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां
रेसलिंग स्टार विनेश फोगाट रही टॉप पर:

साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय हस्तियों में रेसलर विनेश फोगाट टॉप पर रही. पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में केवल 100 ग्राम अधिक वजन के कारण डिस्क्वालिफाई होने के बाद वह सुर्खियों में रहीं. इस घटना ने "100 ग्राम" को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बना दिया था, साथ ही, वह हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुई और चुनाव लड़ी और विधायक भी बनी.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान अपने राजनीतिक फैसलों और गठबंधनों के कारण लोकप्रियता हासिल की. उनका राजनीतिक कौशल और रणनीति गूगल पर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया था.
चिराग पासवान:
फिल्मों से राजनीति में आए चिराग पासवान ने इस साल मोदी सरकार में मंत्री बनकर एक नई पहचान बनाई. उनकी इस राजनीतिक सफलता ने लोगों का ध्यान खींचा. साथ ही वह अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ तल्ख़ रिश्तों की वजह से काफी सर्च किये गए.
हार्दिक पांड्या:
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन के साथ-साथ निजी जीवन, खासकर अपने तलाक की वजह से सुर्खियों में रहे. वहीं उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर लाइमलाइट में रहे.
पवन कल्याण:
अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण इस साल आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने. उनकी यह सफलता गूगल पर काफी सर्च की गई.
साल 2024 की 10 सबसे चर्चित भारतीय हस्तियां:
Most Searched Indian in 2024: साल 2024 में भारतीय हस्तियों ने अपनी उपलब्धियों, विवादों और व्यक्तिगत घटनाओं से गूगल पर जबरदस्त चर्चा बटोरी. यहां आप गूगल द्वारा दी गयी रैंकिंग के आधार पर सभी के नाम देख सकते है-
| क्रमांक | हस्तियां | कारण |
| 1 | विनेश फोगाट | पेरिस ओलंपिक्स में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण डिस्क्वालिफिकेशन; कांग्रेस में शामिल |
| 2 | नीतीश कुमार | 2024 लोकसभा चुनावों में गठबंधन रणनीति और राजनीतिक कौशल |
| 3 | चिराग पासवान | फिल्मों से राजनीति में आकर मोदी सरकार में मंत्री बने |
| 4 | हार्दिक पांड्या | क्रिकेट में प्रदर्शन और निजी जीवन (तलाक) के कारण चर्चा में रहे |
| 5 | पवन कल्याण | अभिनेता से आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने |
| 6 | शशांक सिंह | इस साल आईपीएल में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया था. |
| 7 | पूनम पांडे | अपने बोल्ड अंदाज और विवादों के कारण सुर्खियों में |
| 8 | राधिका मर्चेंट | अमीर अंबानी परिवार से जुड़ी और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय |
| 9 | अभिषेक शर्मा | क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और युवा फैन फॉलोइंग |
| 10 | लक्ष्य सेन | बैडमिंटन में अद्भुत प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान खींचा |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.