This is an archived article last updated on Dec 11, 2024. The information may be outdated.

Richest CM in India 2024: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं?

Last Updated: Dec 11, 2024, 00:24 IST

Richest CM in India: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. 2024 में इलेक्शन कमीशन को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 277 करोड़ रुपये है.    

देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर हाल ही में जारी रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं.
देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर हाल ही में जारी रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं.

Richest CM in India: भारतीय राजनीति का वित्तीय परिदृश्य कभी- कभी राजनेताओं के राजनीतिक दबदबे को दर्शाती है. हाल ही में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कुल संपत्ति 13.27 करोड़ रुपये है. हालांकि, उनके ऊपर 62 लाख रुपये की देनदारी भी है. ऐसे में सवाल उठता है, क्या फडणवीस देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं? चलिये वर्तमान में देश के सबसे अधिक संपत्ति वाले सीएम की चर्चा करते है.   

यह भी पढ़ें:

साल 2024 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय हस्तियां कौन रहीं? देखें पूरी लिस्ट

PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां

8th Pay Commission: 18 हजार की जगह कितनी होगी मिनिमम बेसिक सैलरी और कितनी बढ़ेगी पेंशन? जानें

वर्तमान में सबसे अमीर सीएम:

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. 2024 में इलेक्शन कमीशन को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 277 करोड़ रुपये है. 

झारखंड के CM हेमंत सोरेन कितने अमीर:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 25.33 करोड़ रुपये है, जबकि उनके ऊपर 3.92 करोड़ रुपये की देनदारी है. वहीं नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो की कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपये है. वहीं, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी के पास 38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है.

यह भी देखें: बैंकों में एक बार में कटे-फटे कितने नोट बदल सकते है? जानें RBI का नियम

देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री (2024): 

देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर हाल ही में जारी रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. 2024 में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री बने, जिनकी संपत्ति 277 करोड़ रुपये है. नागालैंड, पुडुचेरी, झारखंड और असम के मुख्यमंत्री भी संपत्ति के मामले में शीर्ष 5 में हैं.

रैंक

मुख्यमंत्री

राज्य

कुल संपत्ति (रुपये)

देनदारी (रुपये)

1

पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश

277 करोड़

-

2

नेफियू रियो

नागालैंड

46 करोड़

-

3

एन रंगास्वामी

पुडुचेरी

38 करोड़

-

4

हेमंत सोरेन

झारखंड

25.33 करोड़

3.92 करोड़

5

हिमंत बिस्वा सरमा

असम

17 करोड़

-

नोट: आंकड़े चुनाव आयोग और एडीआर की रिपोर्ट पर आधारित हैं.

यूपी सीएम की कितनी है संपत्ति?

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1 करोड़ से अधिक बताई गयी है, उनके पास कोई देनदारी नहीं है. चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति में अचल संपत्ति (जमीन, भवन) और चल संपत्ति (नकद, बैंक बैलेंस) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? रेल मंत्री ने दिया यह बड़ा अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 11, 2024, 00:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News