Hurun India Rich List 2024: अंबानी को पीछे छोड़ अडानी बने सबसे अमीर, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

Hurun India Rich List 2024: भारतीय अमीरों को लेकर हुरुन इंडिया लिस्ट 2024 में जारी कर दी गई है, जिसमें अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी ने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए पहला पायदान हासिल कर लिया है। इस लेख में हम भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची देखेंगे।   

Sep 2, 2024, 16:31 IST
भारत के 10 सबसे अमीर लोग
भारत के 10 सबसे अमीर लोग

Hurun India Rich List 2024: भारत एक विकासशील देश है, जो कि तेजी से विकसित भारत की तरफ बढ़ रहा है। इस सफर में यहां के उद्योगपतियों का अहम किरदार है, जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जिम्मेदार हैं।

इस कड़ी में भारतीय अमीरों को लेकर हुरुन इंडिया लिस्ट 2024 में जारी कर दी गई है, जिसमें अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी ने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए पहला पायदान हासिल कर लिया है। इस लेख में हम भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची देखेंगे। 

Hurun India Rich List 2024: गौतम अडानी बने सबसे अमीर भारतीय

हाल ही में हुरुन इंडिया 2024 भारतीय अमीरों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार, अब मुकेश अंबानी अपनी कुल संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं, अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी ने अपनी संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी करते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति में 90 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। उनके पास 11 लाख से करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति दर्ज हुई है। वहीं, मुकेश अंबानी के पास 10 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज हुई है।

Hurun India Rich List 2024: नीरज बजाज ने बनाई जगह

हुरुन इंडिया लिस्ट में इस बार टॉप 10 भारतीय अमीरों की सूची में नीरज बजाज ने जगह बनाई है। नीरज बजाज समूह के प्रमोटर-निदेशकों में से एक हैं। उन्होंने 162,800 करोड़ रुपये के साथ 10वें स्थान पर जगह बनाई है।  

Hurun India Rich List 2024: ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति 

क्रम संख्या

नाम

कंपनी

रुपये

1

गौतम अडानी

अडानी समूह

11,61800 करोड़ 

2

मुकेश अंबानी

रिलायंस उद्योग

10,14,700 करोड़

3

शिव नाडर

एचसीएल

314,000 करोड़

4

साइरस पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट

289,800 करोड़

5

दिलीप सांघवी

सन फर्मास्यूटिक्ल्स

249,900 करोड़

6

कुमार मंगलम बिड़ला

आदित्य बिड़ला

235,200 करोड़

7

गोपीचंद हिंदूजा

हिंदूजा

192,700 करोड़

8

राधाकृष्ण दमानी

एवेन्यू सुपरमार्ट्स

190,900 करोड़

9

अजीम प्रेमजी

विप्रो

190,700 करोड़ 

10

नीरज बजाज

बजाज

162,800 करोड़

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News