दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली ARMY में भारत का क्या है स्थान, जानें

Jul 24, 2023, 17:28 IST

दुनिया में अलग-अलग देशों की अपनी-अपनी सेनाएं हैं। इन सेनाओं की अपनी-अपनी क्षमता है, जिसके द्वारा वह अपने देशों की रक्षा करती हैं। कई देशों की बहुत बड़ी सेना होती है, लेकिन उनके पास अधिक उन्नत हथियार नहीं होते हैं। वहीं, कई देशों के पास सेना के कम जवान होते हैं, लेकिन उनके पास अत्याधुनिक हथियार होते हैं। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाओं के बारे में जानेंगे। साथ ही इसमें भारत के स्थान के बारे में भी जानेंगे। 

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना
दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना

दुनिया में अधिकांश देशों की अपनी सेनाएं हैं। इन सेनाओं की अपनी क्षमताएं हैं, जिनके माध्यम से वे अपने-अपने देशों की रक्षा करती हैं। सेनाओं के जवान दिन-रात और हर मौसम में सरहद पर खड़े होकर खुद की जान खतरे में डालकर अपने देश के लोगों की हिफाजत करते हैं।

दुनिया के कई देशों के पास बड़ी संख्या में जवान हैं, लेकिन उनके पास अत्याधुनिक हथियार नहीं हैं। वहीं, कुछ देशों के पास कम संख्या में जवान हैं, लेकिन उनके पास अत्याधुनिक हथियार हैं।

क्या आपको दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाओं के बारे में पता है। इसके साथ ही इसमें भारत किस स्थान पर है अपने पड़ोसी देशों से कितना आगे और कितना पीछा है। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

किसने जारी की है रिपोर्ट

ग्लोबल फायरपॉवर रैंकिंग की ओर से करीब 60 फैक्टर के पैमाने पर दुनियाभर की 10 सेनाओं की शक्ति का आकलन किया गया है, जिसमें उनमें सैनिकों की संख्या से लेकर लॉजिस्टिक कैपिबिलिटी और फाइनेंसियल स्टेबिलिटी जैसे फैक्टर को जोड़ा गया है। इसके तहत सेनाओं को पावर इंडेक्स स्कोर जारी किया गया है। 

 

10वां स्थान

दुनिया में इटली को 0.1973 का इंडेक्स स्कोर दिया गया है, जिसके साथ यह देश दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेनाओं में 10वें स्थान पर है। 

 

9वां स्थान

दुनिया में सबसे शक्तिशाली देशों में फ्रांस 9वें स्थान पर है। इस देश का पावरइंडेक्स 0.1848 है। यहां की सेना में 468 हेलीकॉप्टर है, जिसमें 69 अटैकिंग हेलीकॉप्टर व 10 वॉरशिप हैं। 

 

8वां स्थान

दुनिया में 8वें स्थान पर जापान है, जिसका पावर इंडेक्स 0.1711 है। यहां की सेना के पास 14,00 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 1,11,000 से अधिक वाहन शामिल हैं।

 

7वां स्थान

दुनिया में 7वें स्थान पर भारत के पड़ोसी देश यानि पाकिस्तान का नंबर आता है। इस देश का पावर इंडेक्स 0.1694 है। पाकिस्तान के पास 37,00 टैंक, 14,00 मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 9 सबमरिन और 6,54,000 जवान हैं। 

 

6वां स्थान

दुनिया में छठे स्थान पर दक्षिण कोरिया देश है, जिसका पावर इंडेक्स .1505 है। इस देश के पास 1,33,000 से अधिक वाहन और 739 हेलीकॉप्टर हैं, जिसमें 112 अटैक हेलीकॉप्टर हैं। 

 

5वां स्थान

दुनिया में पांचवे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम है, जिसका पावर इंडेक्स .1435 है।

 

 

4वां स्थान

दुनिया में चौथे स्थान पर अपना भारत देश है, जिसका पावर इंडेक्स 0.1025 है। भारत देश के पास 653 मिलियन लोगों की मैनपावर मौजूद है, जिसमें से 1.5 मिलियन एक्टिव सैनिक हैं। 

 

3वां स्थान

दुनिया में तीसरे स्थान पर भारत का पड़ोसी देश यानि चीन है। इस देश का पावर इंडेक्स 0.0722 है। इस देश के पास 761 मिलियन लोगों की मिलिट्री मैनपावर है। इसके साथ ही 50 वॉरशिप और 78 सबमरिन शामिल हैं।

 

2वां स्थान

दुनिया में दूसरा सबसे शक्तिशाली देश रूस है, जिसका पावर इंडेक्स 0.0714 है। इस देश के पास दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना है, जिसके पास 41,00 मिलिट्री एयरक्राफ्ट हैं।

 

पहला स्थान

दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेना वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसका पावर इंडेक्स 0.0712 है। इस देश के पास 92 डेस्ट्रॉयर,  11 एयरक्राफ्ट कैरियर, 13,300 एयरक्राफ्ट और 983 अटैक हेलीकॉफ्टर हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News