This is an archived article last updated on Mar 13, 2025. The information may be outdated.

पिछले दो ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज भारतीय कौन है?

Last Updated: Mar 13, 2025, 10:56 IST

भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. इन जीतों में सबसे युवा विजेता खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, रहे, जबकि सबसे उम्रदराज विजेता रोहित शर्मा (37 साल, 313 दिन) और रवींद्र जडेजा (36 साल, 93 दिन) रहे.

ICC टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान
ICC टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

रोहित शर्मा ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाकर लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का नेतृत्व किया. इससे पहले, भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी खिताबी जीत दर्ज की थी. रोहित ने वेस्टइंडीज के महान कप्तान ब्रायन लारा का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और पैट कमिंस की सूची में शामिल होकर एक अनोखा कारनामा कर दिखाया.

2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया. उन्होंने न सिर्फ भारत को 11 साल के आईसीसी खिताबी सूखे से बाहर निकाला बल्कि टीम को बैक-टू-बैक खिताब दिलाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए.

यह भी देखें:

होली पर Patna सहित बिहार के इन शहरों के लिए चलायी गयी Special ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग

अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? कब और कहां किया जायेगा आयोजित, देखें 2031 तक का शेड्यूल

ICC टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान:

रोहित शर्मा 37 साल 313 दिन की उम्र में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम था, जिन्होंने 2004 में 35 साल 154 दिन की उम्र में खिताब जीता था.

आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जिन्होंने सबसे अधिक उम्र में ICC ट्रॉफी जीती.

खिलाड़ी

देश

टूर्नामेंट

उम्र

इमरान खान

पाकिस्तान

1992 वर्ल्ड कप

39 साल, 172 दिन

रोहित शर्मा

भारत

2025 चैंपियंस ट्रॉफी

37 साल, 313 दिन

रोहित शर्मा

भारत

2024 टी20 वर्ल्ड कप

37 साल, 60 दिन

ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज

2006 चैंपियंस ट्रॉफी

35 साल, 146 दिन

आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया

2021 टी20 वर्ल्ड कप

34 साल, 362 दिन

क्लाइव लॉयड

वेस्टइंडीज

1979 वर्ल्ड कप

34 साल, 296 दिन

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया

2009 चैंपियंस ट्रॉफी

34 साल, 290 दिन

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती: 

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने करियर के अंतिम दौर में खिताबी जीत हासिल की है. इन अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जिन्होंने सबसे अधिक उम्र में चैंपियंस ट्रॉफी जीती.

खिलाड़ी

देश

साल

उम्र

पैट साइमक्स

दक्षिण अफ्रीका

1998

38 साल, 201 दिन

रोहित शर्मा

भारत

2025

37 साल, 313 दिन

ग्लेन मैक्ग्राथ

ऑस्ट्रेलिया

2006

36 साल, 269 दिन

मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान

2017

36 साल, 244 दिन

विराट कोहली

भारत

2025

36 साल, 124 दिन

रवींद्र जडेजा

भारत

2025

36 साल, 93 दिन

रोहित शर्मा ने न केवल भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई, बल्कि खुद को आईसीसी टूर्नामेंटों के सबसे सफल कप्तानों में शुमार कर लिया. उनकी कप्तानी में भारत ने 11 साल के सूखे को खत्म किया और लगातार दो बड़े टूर्नामेंट बिना हारे जीतकर इतिहास रच दिया.

2024 से अब तक ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे युवा भारतीय:  

भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लगातार दो आईसीसी खिताब अपने नाम किए. इन ऐतिहासिक जीतों में कुछ युवा भारतीय क्रिकेटरों ने अहम भूमिका निभाई और कम उम्र में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया.

  • यशस्वी जायसवाल
  • हर्षित राणा
  • शुभमन गिल
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • अर्शदीप सिंह

 यह भी देखें: RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 13, 2025, 10:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News