इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. चित्तौड़ की रानी “झाली” किसकी शिष्य थी?
A. रैदास की
B. रामानंद की
C. कबीर की
D. गुरूनानक की
Ans. A
2. निम्नलिखित में से किस सम्प्रदाय की स्थापना रामानुजाचार्य द्वारा की गई थी?
A. ब्रह्म सम्प्रदाय
B. श्री सम्प्रदाय
C. रूद्र सम्प्रदाय
D. सनकादिक सम्प्रदाय
Ans. B
3. “कीर्तन” परम्परा का जन्मदाता किसे माना जाता है?
A.मीराबाई को
B. चैतन्य को
C. सूरदास को
D. संत ज्ञानेश्वर को
Ans. B
4. मियां मीर के नाम से प्रसिद्ध “शेखमीर” का संबंध था-
A. सुहरावादी शाखा से
B. कादरी शाखा से
C. नक्शबंदी शाखा से
D. उपरोक्त सभी से
Ans. B
5. “फिरदौसिया” शाखा का संबंध निम्नलिखित में से किस शाखा से था?
A. सुहरावादी शाखा से
B. नक्शबंदी शाखा से
C. कादरी शाखा से
D. उपरोक्त में से किसी से नहीं
Ans. D
6. निम्नलिखित में से किसके समय में सत्तारी सिलसिला अपने उत्कर्ष पर पहुँच गया था?
A. अब्दुल्ला सत्तारी
B. शेख मुहम्मद अलाउद्दीन
C. शेख मुहम्मद गौस
D. सैय्यद बजीदुद्दीन अलवी
Ans. C
7. वह कौन-सा प्रमुख संत था जो “मखदूम-ए-जहानियाँ” के नाम से जाना जाता था?
A. शेख मूसा
B. शेख मुहम्मद अलाउद्दीन
C. सैय्यद जलालुद्दीन बुखारी
D. शेख मुहम्मद गौस
Ans. C
8. वह कौन-सा प्रसिद्ध सूफी संत था जो स्त्री भेष में रहकर अपना समय ‘नृत्य’ और ‘संगीत’ में व्यतीत किया करता था?
A. शेख मूसा
B. अब्दुल बहीद बिलग्रामी
C. सैय्यद जलालुद्दीन बुखारी
D. शेख अहमद फारुख सरहिन्दी
Ans. A
9. “मुसम्मन बुर्ज” कहाँ स्थित है?
A. दिल्ली में
B. मथुरा में
C. मुरादाबाद में
D. आगरा में
Ans. D
10. निम्नलिखित में से कौन-सी मस्जिद “शान-ए-सीकरी” के नाम से जानी जाती है?
A. आगरा की जामा मस्जिद
B. फतेहपुर सीकरी की जामा मस्जिद
C. दिल्ली की जामा मस्जिद
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
Comments
All Comments (0)
Join the conversation