Bihar Board 10th Result 2025 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 आज, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। इस वर्ष के परिणाम BSEB की नई आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और
matricbiharboard.com पर उपलब्ध है। छात्र अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप जागरण जोश की वेबसाइटJagranjosh.com/results पर भी रिजल्ट चेक कर सकते है।बिहार बोर्ड 10वीं में तीन छात्रों ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और पश्चिमी चंपारण के गहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों को 489 अंक (97.8 प्रतिशत) मिले हैं।
यहाँ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करे
Bihar board 10th Result 2025
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 2025 बिहार के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 15.85 लाख छात्र परीक्षा दे रहे थे। इनमें 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के शामिल थे। बीएसईबी 10वीं की परीक्षाएं प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की गईं - पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक। इन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं की उत्तर कुंजी 6 मार्च, 2025 को जारी की गई थी। छात्र 10 मार्च, 2025 तक उत्तर कुंजी में किसी भी विसंगति के संबंध में आपत्तियां उठा सकते थे।
Bihar Board 10th Result 2025 Link: Roll Number से देखें स्कोर
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जा सकते हैं:
-
biharboardonline.bihar.gov.in
-
matricresult2025.com
-
matricbiharboard.com
-
results.biharboardonline.com
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें?
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटें जैसे कि biharboardonline.bihar.gov.in, matricresult2025.com, या matricbiharboard.com पर जाएं.
- होमपेज पर "BSEB 10th Result 2025" या "Matric Result 2025" लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड सही-सही भरें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपने रिजल्ट और Marksheet का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation