Bihar Board 12th Result 2026 DigiLocker: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे देखें?

Last Updated: Mar 23, 2026, 15:12 IST

Bihar Board Result 2026 on Digilocker: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज 23 मार्च 2026 को जारी हो गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद आप डिजिलॉकर के जरिए भी अपना इंटरमीडिएट रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें डिजिलॉकर से डाउनलोड।

Bihar Board 12th Result 2026 Digilocker
Bihar Board 12th Result 2026 Digilocker

BSEB 12th Class Result 2026 on Digilocker: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2026 के रिजल्ट आज, 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना 12th क्लास का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com और JOSH की वेबसाइट jagranjosh.com/results से जल्द ही चेक करें। 

अक्सर रिजल्ट आने के बाद भारी ट्रैफिक की वजह से ऑफिशियल वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे में छात्रों के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) रिजिल्ट चेक करने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित ऐप है। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं कि छात्र घर बैठे अपने मोबाइल से डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे देख सकते हैं।

BSEB 12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से करें चेक? 

डिजिलॉकर एक सरकारी ऐप है, जहां आपकी मार्कशीट हमेशा के लिए सुरक्षित रहती है। छात्र यहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट को निकालने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें

  • सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker App डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।

  • अगर आपका अकाउंट पहले से है, तो मोबाइल नंबर या आधार नंबर और PIN डालकर लॉगिन करें।
  • नया यूजर होने पर 'Sign Up' पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर रजिस्टर करें।

2. बोर्ड का चयन करें

  • लॉगिन करने के बाद होमपेज पर 'Search Documents' के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • सर्च बार में "Bihar School Examination Board" टाइप करें।

3. मार्कशीट का चुनाव करें

  • अब आपको "Class XII Marksheet" का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

4. अपनी डिटेल्स भरें

  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर फिल करें।
  • एग्जाम का साल '2026' चुनें।

5. रिजल्ट प्राप्त करें

  • लास्ट में 'Get Document' पर क्लिक करें। आपकी 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें। साथ ही, भविष्य में कॉलेज एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

इवेंट 

डिटेल्स

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एग्जाम का नाम

इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026

रिजल्ट की डेट

23 मार्च 2026

रिजल्ट का टाइम

दोपहर 1:30 बजे

कुल छात्र

लगभग 13 लाख+

ऑफिशियल वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

डिजिटल पार्टनर

डिजिलॉकर (DigiLocker)

डिजिलॉकर के फायदे क्या हैं?

  • डिजिलॉकर पर छात्रों की मार्कशीट क्लाउड पर सुरक्षित रहती है। इससे खोने का डर नहीं होता। 
  • यह डिजिटल मार्कशीट फिजिकल कॉपी की तरह ही हर जगह मान्य होती है।
  • मुख्य वेबसाइट स्लो होने पर भी डिजिलॉकर बिना रुके काम करता है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 15:12 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News