CUET PG 2026 Exams: कल से शुरू हो रहे है एग्जाम, exams.nta.nic.in से जानें सभी जरूरी निर्देश

Last Updated: Mar 5, 2026, 13:25 IST

CUET PG 2026 के एग्जाम कल, 6 मार्च 2026 से शुरू हो रहे है। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, एग्जाम से जुड़े सभी इंपोर्टेंट निर्देशों को जानने के लिए यहां देखें।

CUET PG 2026 Exam Day Guidelines and Instructions
CUET PG 2026 Exam Day Guidelines and Instructions

CUET PG 2026: देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए Common University Entrance Test (CUET PG) 2026 की शुरुआत कल, 6 मार्च 2026 से होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी सभी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

पहले जारी किए गए सब्जेक्ट वाइज कार्यक्रम के अनुसार, CUET PG 2026 के एग्जाम तीन शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 2:00 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी। कल, 6 मार्च 2026 को, एग्जाम केवल पहली और दूसरी शिफ्ट में ही आयोजित की जाएंगी।

CUET PG 2026 Exam: एग्जाम का पूरा कार्यक्रम

NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक विभिन्न स्टेप्स में आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।

इवेंट 

इंपोर्टेंट जानकारी

एग्जाम शुरू होने की डेट 6 मार्च 2026
एग्जाम समाप्त होने की डेट 27 मार्च 2026
एग्जाम मोड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
कुल प्रश्नों की संख्या 75 (MCQs)
एग्जाम की अवधि 90 मिनट
ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg

Exam Day Instructions and Guidelines: एग्जाम से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस 

एग्जाम सेंटर किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए इन नियमों का पालन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। 

  • रिपोर्टिंग समय: छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • जरूरी दस्तावेज: एग्जाम सेंटर पर अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।
  • क्या न ले जाएं: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। साथ ही बड़े बटन वाले कपड़े या भारी गहने पहनने से बचें।
  • रफ वर्क: रफ कार्य के लिए परीक्षा हॉल में ही शीट दी जाएगी, जिसे परीक्षा खत्म होने के बाद इनविजिलेटर को वापस करना होगा।

CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड जारी 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मार्च, 2026 को CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। अब तक, 6 से 10 मार्च, 2026 तक आयोजित होने वाले एग्जम के लिए CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। 

कल से एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम शुरू होने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

एग्जाम शिफ्ट और समय

CUET PG के एग्जाम प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दिए गए समय की जानकारी लें। 

  1. शिफ्ट 1: सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
  2. शिफ्ट 2: दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक
  3. शिफ्ट 3: शाम 04:00 बजे से 05:30 बजे तक

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

1. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।

2. होमपेज पर 'CUET PG 2026 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।

4. सिक्योरिटी पिन भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: UP School Holiday Alert: UP में होली के बाद भी बढ़ी छुट्टिया; 5 और 6 मार्च को भी रहेंगे स्कूल बंद, जानें सरकार का आदेश

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 13:25 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News