DOE Delhi Nursery Admission 2026-27: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया 4 दिसंबर से होंगी शुरू, जाने लेटेस्ट अपडेट्स

Akshara Verma
Last Updated: Nov 25, 2025, 14:35 IST

राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी (KG) और कक्षा 1 में एडमिशन लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए 4 दिसंबर, 2025 से रजिस्टर कर सकेंगे। छात्रों की पहली लिस्ट 23 जनवरी 2026 और दूसरी लिस्ट 9 फरवरी को जारी की जाएगी। साथ ही, यह सामान्य कैटेगरी की 75% सीटों पर प्रक्रिया लागू होगी, जबकि ईडब्ल्यूएस/वंचित वर्ग के लिए अलग निर्देश जारी किए जाएंगे।

एडमिशन प्रक्रिया के मुख्य बातें 

दिल्ली के 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्टर प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर 4 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी। सभी पैरेंट्स स्कूलों की वेबसाइट या सीधे स्कूल में जाकर रजिस्टर करके फॉर्म फिल कर सकते हैं।

एडमिशन लेने के लिए फुल शेड्यूल 

इवेंट  डेट 
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट  4 दिसंबर 2025
रजिस्टर करने की लास्ट डेट  27 दिसंबर 2025
पेरेंट्स की किसी भी शिकायत का समाधान 24 जनवरी - 3 फरवरी 2026
पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट  23 जनवरी 2026
दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की डेट  09 फरवरी 2026 
एडमिशन प्रक्रिया की लास्ट तिथि 19 मार्च 2026

एडमिशन के लिए एज क्राइटेरिया

सभी पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन करवाते समय स्कूलो द्वारा दिया गया कक्षा का एज क्राइटेरिया को ध्यान में रखना होगा। बच्चों की एज की कैलकुलेशन 31 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी। 

कक्षा  बच्चे की आयु (31 मार्च 2025 तक)
नर्सरी 4 साल से कम
केजी (KG) 5 साल से कम
कक्षा 1 6 साल से कम

बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

एडमिशन फॉर्म भरते समय पेरेंट्स को स्कूलो द्वारा बताए गए इन निम्नलिखित दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर जानी है। आइए जानते हैं वह कौन से दस्तावेज है। 

  • बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए आप एड्रेस प्रूफ जैसे कि बिजली/पानी का बिल, आधार कार्ड, या पासपोर्ट लेकर जाएं। 
  • नगर निगम द्वारा जारी किया गया बच्चे का जन्म प्रूफ लेकर जाएं।
  • बच्चे और माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • एडमिशन के लिए माता-पिता के आइडेंटिटी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड ले जाएं। 

सीटों का वर्गीकरण

यह प्रक्रिया सामान्य वर्ग की 75% ओपन सीटों पर लागू होगी. वहीं EWS तथा वंचित वर्ग की 25% सीटों के लिए जल्द ही, अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 

रजिस्ट्रेशन और फीस नियम

एडमिशन करवाते समय स्कूल केवल 25 रुपये बतौर रजिस्ट्रेशन फीस ले सकेंगे जबकि प्रॉस्पेक्टस खरीदना पूरी तरह वैकल्पिक होगा। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ड्रॉ ऑफ लॉट चाहे कंप्यूटर से हो या पारंपरिक तरीके से, यह अभिभावकों की मौजूदगी में पारदर्शी रूप से आयोजित किया जाएगा। सेलेक्ट किए गए बच्चों के पेरेंट्स को ड्रॉ की जानकारी कम से कम दो दिन पहले स्कूल वेबसाइट, नोटिस-बोर्ड और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। 

Registration for school in KG, Nursery and 1st Class

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2025, 14:35 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News