This is an archived article last updated on Jan 24, 2019. The information may be outdated.

जानिए 5 स्टडी मिस्टेक्स जो आपके परीक्षा परिणाम को कर सकती हैं ख़राब

Last Updated: Jan 24, 2019, 11:24 IST

इस लेख में आप जान सकते है 5 सामान्य स्टडी मिस्टेक्स जो छात्र परीक्षा की तैयारी के दौरान करते हैं और ख़राब परिणाम पाते हैं. जानें कौन सी हैं ये मिस्टेक्स और क्या हैं इनको दुरुस्त करने के तरीके.

5 Common Study Mistakes Students Make
5 Common Study Mistakes Students Make

फ़रवरी और मार्च के महीने लगभग सभी स्कूली विद्यार्थियों के लिए व्यस्तता भरे रहने वाले हैं. यह वक्त है सम्पूर्ण पाठ्यक्रम को पढ़ने व् उसे दोहराने का. परन्तु पूरे साल के पाठ्यक्रम को दोहराने के दबाव में विद्यार्थी कभी-कभी पढ़ाई के दौरान कई ऐसी गलतियाँ करते हैं जिनकी वजह से उनकी प्रोडक्टिविटी व प्रदर्शन बुरी तरह से प्रभावित होते हैं और परीक्षा का परिणाम भी उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आता. यहाँ हम ऐसी ही कुछ स्टडी मिस्टेक्स के बारे में बात करेंगे जो विद्यार्थी अक्सर परीक्षा की तैयारी के दौरान करते हैं.

1. सिर्फ़ पढ़ने के लिए पढ़ाई करना

यह विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी गलती है. अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थी महज़ परीक्षा में पास होने के मंतव से ही पढ़ाई करते हैं ना कि सीखने के लिए. ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई में ख़ास रूचि नहीं बन पाती और एक वक्त आने पर पढ़ाई बोझ जैसी लगने लगती है. इस वजह से विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए की जाने वाली तैयारी बुरी तरह से प्रभावित होती है. इसलिए ज़रूरी है के आप जब भी पढ़ें कुछ सीखने के मकसद से ही पढ़ें. हमेशा याद रखें, कि आप पढ़ाई सिर्फ़ एक उच्च श्रेणी पाने के लिए ही नहीं, बल्कि और भी ज्ञान पाने के लिए कर रहे हैं. इससे आपकी पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी और परीक्षा के लिए आपकी तैयारी भी बेहतर होगी.

बोर्ड परीक्षा में ज़्यादा मार्क्स लाने के 9 अनमोल उपाय

2. अपनी दिशा से गुमराह हो जाना

अक्सर विद्यार्थी परीक्षा के दबाव में आकर सही दिशा खो बैठते हैं. वे समझ नहीं पाते कि कहाँ से शुरू करें, क्या और कितना पढ़ें. परीक्षा के दबाव के चलते उनका सारा शिड्यूल ही ख़राब हो जाता है. वे किसी सब्जेक्ट को कम तो किसी को बहुत ज़्यादा समय देने लगते हैं जिससे परीक्षा के लिए प्रभावशाली तरीके से तैयारी नहीं कर पाते. ऐसे में छात्रों के लिए ज़रूरी है स्थिति को नियंत्रण में रखना. हमेशा एक स्टडी प्लान के मुताबिक ही पढ़ें जिससे आप हर विषय के लिए उचित समय सुनिश्चित कर सकें. इस तरीके से पढ़ने से आप अपने पास मौजूद समय का बेहतरीन इस्तेमाल कर सकते हो.

3. अपने स्कूल व ट्यूशन टीचर पर पूरी तरह से निर्भर रहना

ज़्यादातर छात्रों का यह मानना होता है कि स्कूल या ट्यूशन अटेंड करने से परीक्षा के लिए उनकी तैयारी अपने आप होती रहेगी. इसी सोच के चलते अधिकतम विद्यार्थी सेल्फ स्टडी करने से बचते हैं जो कि बहुत बड़ी गलती है.
दरअसल अध्यापक सिर्फ़ आपको सफ़लता तक पहुँचने के लिए सही मार्ग दिखलाते हैं लेकिन मंजिल तक पहुँचने के लिए आपको खुद उस रस्ते को लांघना पड़ता है. अध्यापक या ट्यूटर आपको परीक्षा की तैयारी के लिए ज़रूरी स्टडी मटेरियल, नोट्स व सुझाव देते हैं जिन्हें आपको खुद से पढ़कर व समझकर अपने दिमाग में इस तरह उतारना होता है के आप परीक्षा के दिन पूछे गये सभी प्रश्नों के उत्तर सही से लिख सको.

क्या बोर्ड परीक्षा का डर आपकी सफलता में बन रहा है रुकावट? तो ये टिप्स ज़रूर करेंगे आपकी मदद

4. अपने साथियों या सहपाठियों के दबाव में आना

Peer pressure यानि साथियों का दबाव आपकी परफॉरमेंस को बेहद बुरे तरीके से प्रभावित कर सकता है. अपने पढ़ाई के तरीके की तुलना अपने किसी topper friend से करने की वजह से आप अपने गोल से भटक सकते हो और आपका फोकस भी ख़राब हो सकता है. यहाँ हर छात्र को यह समझना चाहिए के हर बच्चे का पढ़ने व सीखने का तरीका अलग होता है. अगर कुछ ख़ास तरीकों की वजह से आपके दोस्त को पढ़ाई में सफ़लता मिली है तो इसका यह मतलब बिलकुल नहीं कि वही तरीके आपके लिए भी फ़ायदेमंद रहेंगे. इसलिए दूसरों के लर्निंग मेथड फॉलो करने की बजाए सिर्फ़ वे तरीके अपनाएं जो आपकी सीखने की क्षमता के अनुकूल हों.

5. अपनी लर्निंग को टेस्ट ना करना

ज़्यादातर देखा जाता है कि विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए सब कुछ याद तो कर लेते हैं लेकिन उन सीखी हुई या याद की गई चीज़ों को टेस्ट नहीं करते. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर, प्रैक्टिस पेपर आदि हल करने से विद्यार्थी को अपनि लर्निंग को टेस्ट करने का मौका मिलता है जिससे उसे यह जानने में मदद मिलती है कि वह किस टॉपिक या फील्ड में कमज़ोर है जिन्हें सुधारने की आवश्यकता है. यह तरीका एग्जाम के लिए की जाने वाली आपकी तैयारी को सम्पूर्ण रूप देने में बेहद मददगार साबित होता है. इससे आपके आत्मविश्वास व मनोबल में भी वृद्धि आती है जो कि एक बेहतरीन परीक्षा देने के लिए सबसे ज़रूरी तत्व माने जाते हैं.

यह थी कुछ सामान्य गलतियाँ जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के दौरान करते हैं. गलतियाँ हर इंसान करता है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात है अपनी गलतियों से सीखना. इसलिए विद्यार्थियों को भी चाहिए कि जब कभी उन्हें अपनी परफॉरमेंस में कुछ कमी नज़र आए या परिणाम उनके मुताबिक ना आए तो उन्हें अपने पढ़ाई के तरीकों में रह गई कमियों को जानना चाहिए और उन्हें दुरुस्त करके अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का संकल्प करना चाहिए.

बोर्ड एग्जाम से जुड़ी ये बातें अक्सर बन जाती हैं विद्यार्थियों के दिमाग का डर

ब्रेन हैकिंग से बढ़ाएं अपनी याददाश्त शक्ति और बोर्ड एग्जाम में पाएं बेहतरीन परिणाम

First Published: Jan 24, 2019, 11:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News