AFCAT Application Form 2026 Registration: भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज से करें रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Nov 17, 2025, 14:27 IST

AFCAT 1 2026 Registration: AFCAT 1 2026 के फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना की ओर से आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। 

AFCAT 1 2026 Registration
AFCAT 1 2026 Registration

AFCAT 1 2026 Registration: भारतीय वायु सेना की ओर से AFCAT 1 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखा ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

NCC स्पेशल एंट्री के जरिए फ्लाइंग ब्रांच के लिए अलग कोटा भी मौजूद है। इसमें रिक्त पदों के साथ 10% हिस्से को CDSE और AFCAT दोनों भर्तियों के साथ जोड़ा जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए विवरणों की जांच कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। 

AFCAT 1 2026 Registration: महत्वपूर्ण विवरण 

AFCAT 1 नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर से 14 दिसंबर, 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। AFCAT 1 2026 नोटिफिकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

परीक्षा का नाम

वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 1 2026

संचालन निकाय

भारतीय वायु सेना (IAF)

पद नाम

फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी)

कुल रिक्तियां

340

आवेदन मोड

केवल ऑनलाइन

रजिस्ट्रेशन की तिथि

17 नवंबर से 14 दिसंबर 2025

AFCAT 1 2026 परीक्षा तिथि

31 जनवरी, 2026

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा 

एएफएसबी साक्षात्कार

चिकित्सा परीक्षा

पाठ्यक्रम प्रारंभ

जनवरी 2027

आधिकारिक वेबसाइट

afcat.cdac.in

AFCAT 1 2026 Registration: महत्वपूर्ण तिथियां 

AFCAT 1 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

आयोजन

तारीख

संक्षिप्त अधिसूचना जारी

3 नवंबर, 2025

विस्तृत अधिसूचना जारी करने की तिथि

9 नवंबर, 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू

17 नवंबर, 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

14 दिसंबर, 2025 (रात 11:59 बजे)

AFCAT 1 2026 परीक्षा तिथि

31 जनवरी, 2026

AFCAT 1 2026 परिणाम

मार्च 2026 (संभावित)

पाठ्यक्रम प्रारंभ

जनवरी 2027

Check:

IPPB Recruitment 2025

AFCAT 1 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। जिसके लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Click Here पर जाएं। 

स्टेप 3 अब अपना महत्वपूर्ण विवरण जैसे अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता भरें। 

स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने से पहले जांच अवश्य करें। 

स्टेप 6 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 17, 2025, 14:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News