AIIMS Delhi Recruitment 2023 Registration @aiimsexams.ac.in: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 528 सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 जून 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 जून, 2023 से शुरू हो गई है।
इन पदों पर चयन 15 जुलाई, 2023 को निर्धारित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
AIIMS Delhi Recruitment 2023 हाइलाइट्स
दिल्ली एम्स भर्ती 2023 की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
संगठन का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) |
भर्ती का नाम | एम्स दिल्ली भर्ती 2023 |
रिक्त पदों की संख्या | 528 |
पदों के नाम | सीनियर रेजिडेंट और डिमॉन्स्ट्रेटर |
शैक्षणिक योग्यता | MD/MS/DNB या समकक्ष |
आवेदन करने की तारीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.aiimsexams.ac.in/ |
AIIMS Delhi Recruitment 2023 Notification PDF |
www.aiims.ac.in Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एम्स दिल्ली भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 14 जून, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जून, 2023
- सीबीटी परीक्षा की तिथि (स्टेज- I): 15 जुलाई, 2023
- रिजल्ट घोषित होने की संभावित तिथि (स्टेज- I): 21 जुलाई, 2023
AIIMS Delhi Vacancy 2023 डिटेल
सामान्य | 181 |
ईडब्ल्यूएस | 26 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 158 |
अनुसूचित जाति | 113 |
अनुसूचित जनजाति | 50 |
एम्स दिल्ली भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री, एमडी / डीएनबी या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
एम्स दिल्ली वैकेंसी 2023 के लिए आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है।
आयु में छूट
वर्ग | आयु |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 48 वर्ष |
अनुसूचित जाति | 50 साल |
अनुसूचित जनजाति | 50 साल |
पीडब्ल्यूडी जनरल | 55 वर्ष |
पीडब्ल्यूडी ओबीसी | 58 वर्ष |
पीडब्ल्यूडी एससी, एसटी | 60 साल |
AIIMS दिल्ली एग्जाम डेट 2023
परीक्षा की तिथि | 15 जुलाई, 2023 |
अवधि | 1½ घंटे (90 मिनट) |
समय | सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक |
तरीका | ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय प्रश्न) |
प्रश्नों की संख्या | 80 |
शिफ्ट | 1 |
पेपर की भाषा | अंग्रेजी |
AIIMS Delhi भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक
AIIMS Delhi Recruitment 2023 Apply Online link |
AIIMS Delhi Bharti 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- https://aiimsexams.ac.in/ पर या 28 जून, 2023 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इसके अलावा उम्मीदवार ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एम्स दिल्ली भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य | 3000 |
ईडब्ल्यूएस | 2400 रुपये |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 3000 |
अनुसूचित जाति | 2400 रुपये |
अनुसूचित जनजाति | 2400 रुपये |
शारीरिक विकलांग | 0 रुपये |
वेतन
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18750 रुपये से लेकर 67700 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation