एम्स रायपुर भर्ती 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य आवेदक 14 सितंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि: 25 अगस्त 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2021
एम्स रायपुर असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्ति विवरण:
क्रम संख्या | विभाग का नाम | पदों की संख्या |
1. | अनेस्थिसियोलॉजी | 03 पद |
2. | एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म | 03 पद |
3. | गैस्ट्रोएंटरोलॉजी | 03 पद |
4. | हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन | 02 पद |
5. | न्यूरोलॉजी | 02 पद |
6. | न्यूक्लियर मेडिसिन | 03 पद |
7. | रेडियो डायग्नोसिस | 08 पद |
8. | रेडियो थेरेपी | 02 पद |
9. | सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी | 07 पद |
10. | सर्जिकल ऑन्कोलॉजी | 07 पद |
11. | ट्रामा एंड इमरजेंसी (एनेस्थेसिया) | 01 पद |
12. | ट्रामा एंड इमरजेंसी (जनरल मेडिसिन) | 02 पद |
13. | ट्रामा एंड इमरजेंसी (जनरल सर्जरी) | 02 पद |
14. | ट्रामा एंड इमरजेंसी (न्यूरोसर्जरी) | 03 पद |
15. | ट्रामा एंड इमरजेंसी (आर्थोपेडिक्स) | 03 पद |
कुल | 50 पद |
असिस्टेंट प्रोफेसर नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:
जनरल डिसिप्लिन:
1. भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 की I या II अनुसूची या तीसरी अनुसूची के भाग II में शामिल मेडिकल योग्यता (तीसरी अनुसूची के भाग II में शामिल योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी अधिनियम की धारा 13 (3) में निर्दिष्ट शर्त को भी पूरा करना चाहिए )
2. पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता जैसे कि संबंधित विषय में एमडी / एमएस या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
वेतन:
असिस्टेंट प्रोफेसर: 1,42,506/- प्रति माह (समेकित) (एम्स, दिल्ली के अनुसार संशोधित किया जा रहा है)
ऑफिशियल वेबसाइट
आवेदन कैसे करें:
सभी तरह से पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक आवेदक अपना आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा एम्स रायपुर की वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर 25 अगस्त 2021 (10:00 पूर्वाह्न) से 14 सितंबर 2021 शाम 05:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation