This is an archived article last updated on Aug 17, 2017. The information may be outdated.

20000+ पुलिस एवं डिफेन्स जॉब्स: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा अवसर

Last Updated: Aug 17, 2017, 08:52 IST

अगर आप देश में आन्तरिक सुरक्षा कायम करने में सहयोगी बनने के साथ साथ देश को बाहरी शत्रुओं से मुक्त कराने में सहयोगी बनना चाहते हैं तो आपके लिए अगस्त माह रक्षा एवं पुलिस क्षेत्र में नौकरियों का अम्बार लेकर आया है. जी हाँ रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय के साथ साथ कई राज्यों में आपके लिए नौकरियों का अवसर है. अगर पदों की संख्या की बात करें तो 20 हजार से भी अधिक रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

20000+ डिफेन्स एवं पुलिस जॉब्स
20000+ डिफेन्स एवं पुलिस जॉब्स

अगर आप देश में आन्तरिक सुरक्षा कायम करने में सहयोगी बनने के साथ साथ देश को बाहरी शत्रुओं से मुक्त कराने में सहयोगी बनना चाहते हैं तो आपके लिए अगस्त माह रक्षा एवं पुलिस क्षेत्र में नौकरियों का अम्बार लेकर आया है. जी हाँ रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय के साथ साथ कई राज्यों में आपके लिए नौकरियों का अवसर है. अगर पदों की संख्या की बात करें तो 20 हजार से भी अधिक रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

देश की प्रतिष्ठित ख़ुफ़िया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (एसीआईओ) (ग्रेड II / एग्जीक्यूटिव) के रिक्त 1430 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 02 सितंबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

वहीँ रक्षा मंत्रालय ने एलडीसी, फार्मासिस्ट और अन्य 142 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 21 दिन (19 अगस्त 2017) के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

वहीँ भारतीय सेना देश के विभिन्न जगहों में विभिन्न पदों पर भर्ती के रैलियों का आयोजन कर रही है. उदहारण के लिए भारतीय सेना दिल्ली कैंट में आर्मी में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आर्मी भर्ती रैली का आयोजन करने जा रही है. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 सितम्बर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप इंटरमीडिएट पास युवा हैं और पुलिस बनना चाहते हैं तो बिहार में आपके लिए सुनहरा मौका है...जी हाँ बिहार पुलिस सिपाही के 9900 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर चुकी है. बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए प्रयासरत युवा इन रिक्तियों के लिए 31 जुलाई 2017 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2017 निर्धारित है.

इसके साथ ही झारखण्ड पुलिस विभाग आपके लिए बहुत सुनहरा मौका लेकर आया है. आपको आज हम 5000 से अधिक घोषित पुलिस जॉब्स के बारे में बताने जा रहे हैं. बस जरुरत है अब बिना देर किये आवेदन करने की और इन पदों के लिए आयोजित किये जाने वाले परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की.

आइये अब हम आपको झारखण्ड पुलिस विभाग में घोषित रिक्तियों की जानकारी देते हैं. झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जनरल कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन) के 2810 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 4 सितम्बर 2017 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बात यही नही रूकती JSSC आपके लिए और भी अवसर लेकर आया है. जी हाँ झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विभागीय सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1544 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु भी आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 सितम्बर 2017 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इसके साथ ही साथ झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पुलिस रेडियो सब-इंस्पेक्टर वायरलेस के रिक्त पदों पर भी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. कुल 100 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 2 सितम्बर 2017 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

झारखण्ड SSC ने झारखण्ड पुलिस के विभिन्न शाखाओं में पुलिस रेडियो ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 अगस्त 2017 तक या इससे पहले आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

हम आपको उपर उल्लिखित नौकरियों के साथ साथ अगस्त माह में घोषित अन्य पुलिस एवं डिफेन्स जॉब्स की जानकारी नीचे दे रहे हैं. आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सभी घोषित नौकरियों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

गृह मंत्रालय

रक्षा मंत्रालय - कैंटोन्मेंट बोर्ड, ऑर्डिनेंस

इंडियन आर्मी

इंडियन नेवी

एयर फोर्स

असम राइफल्स

आइटीबीपी

 

पुलिस जॉब्स

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 17, 2017, 08:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News