कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 26 से 30 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एएसआरबी की आधिकारिक पोर्टल asrb.org.in पर ASRB नेट रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं। ASRB नेट रिजल्ट 2023 देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग लॉगिन करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एएसआरबी नेट रिजल्ट 2023 सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट (एसएमएस) (टी -6) और सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (एसटीओ) (टी -6) के पदों के लिए घोषित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कुल 8264 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
ASRB NET Result 2023 Direct link
उम्मीदवार ASRB नेट रिजल्ट 2023 तक पहुंचने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
ASRB नेट स्कोरकार्ड 2023 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें |
ASRB NET Result 2023 कैसे चेक करें?
चरण 1: पहले आप ASRB के आधिकारिक पोर्टल - asrb.org.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिख रहे, “ASRB NET Result link” पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद लॉगिन पेज पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: अब आपका ASRB NET रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 7: ASRB NET स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंटआउट लें।
ASRB NET Result 2023 हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में ASRB नेट रिजल्ट के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
पद का नाम | सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट (एसएमएस) (टी-6) और सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (एसटीओ) (टी-6) |
परीक्षा | राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) |
संचालन का नाम | कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) |
रिक्त पद | 195 |
ASRB नेट परीक्षा तिथि | 26 से 30 अप्रैल, 2023 |
ASRB नेट रिजल्ट 2023 तिथि | 24 जुलाई 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | asrb.org.in |
ASRB Result 2023 पर दी गई जानकारी
एएसआरबी रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के बाद, उस पर दी गई जानकारी अवश्य चेक करें।
- परीक्षा का नाम
- पोस्ट का नाम
- परीक्षा तिथि
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- योग्यता स्थिति
- लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation