Bank of Baroda Office Assistant Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिस असिस्टेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं साथ ही नीचे लेख में रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेन्स परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिस असिस्टेंट का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। रिजल्ट PDF के रूप में जारी किया गया है। PDF में मेन्स की परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं।
| बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट 2026 PDF |
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 - हाइलाइट्स
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार मेन्स की तैयारी कर सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) |
| पद का नाम | चपरासी (ऑफिस असिस्टेंट) |
| रिक्त पदों की संख्या | 500 |
| परीक्षा का नाम | ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा |
| परीक्षा की तिथि | 22 फरवरी और 23 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 11 मार्च 2026 |
| मेन्स परीक्षा की तिथि | 22 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा टेस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.bankofbaroda.in |
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 डाउनलोड कैसें करें?
बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिस असिस्टेंट के प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
-
करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Bank of Baroda Office Assistant Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
ये भी पढ़ें: UP Police SI Exam Guidelines 2026: परीक्षा केंद्र पर कब तक मिलेगी एंट्री? जानें सभी अहम नियम
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.