भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार, उत्तराखंड ने ग्रेजुएट, टेक्नीशियन/टेक्नीशियन (वोकेशनल) अपरेंटिसशिप ट्रेनी (फ़रवरी 2018 बैच) के लिए रिक्त 250 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म में 19 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. शामिल हो सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
1. आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि : 05 दिसंबर 2017
2. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 दिसंबर 2017
3. पावती पर्ची और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने की तिथि : 26 दिसंबर 2017
4. इंटरव्यू सूची घोषणा की तिथि; 19 जनवरी 2018
5. इंटरव्यू की तिथियाँ: 31 जनवरी 2018 से 03 फ़रवरी 2018
6. अंतिम परिणाम की तिथि : 8 फरवरी 2018
7. ज्वाइन करने की तिथि : 19 फरवरी 2018 से 22 फरवरी 2018.
रिक्ति विवरण:
ब्रांच | ग्रेजुएट अपरेंटिस | टेक्नीकल अपरेंटिस |
मेकेनिकल/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल | 101 | 50 |
इलेक्ट्रिकल | 35 | 18 |
सिविल | 03 | 03 |
इलेक्ट्रॉनिक्स | 11 | 03 |
कंप्यूटर | 03 | 01 |
मेटलर्जी | 03 | 00 |
केमिकल्स | 02 | 00 |
ऑफिस मैनेजमेंट और अन्य | 00 | 17 |
पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से वर्ष 2015/ 2016/ 2017 में ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए सम्बंधित विषय में ग्रेजुएट(बी टेक,बी. इ.) प्राप्त किया हो, इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक देखें.
तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा होल्डर्स) के लिए आयु सीमा: 18 – 27 वर्ष. सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार की वेबसाइट https://careers.bhelhwr.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ 26 दिसंबर 2017 तक इस पते पर पोस्ट से या स्वयं जमा करा सकते हैं-उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-भर्ती), रूम नंबर 29, ग्राउंड फ्लोर, मानव संसाधन विभाग, मुख्य प्रशासनिक भवन, बी.एच.ई.एल., हीप, रानीपुर, हरिद्वार, उत्तरखंड-249403.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation