Bihar Board 10th Result 2026 Roll Number: बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट जारी, नाम से भी देख सकते है मार्कशीट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 OUT: Bihar School Examination Board (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र तुरंत अपना रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड के जरिए आसानी से चेक करें। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर लॉगिन करें और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और टॉपर्स लिस्ट भी देखें, टॉप 10 में कुल 139 छात्र शामिल, बता दें कि वर्ष 2025 से पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है।
यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026
Bihar Board 10th Result 2026 OUT Roll Number: Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। बता दें कि बोर्ड द्वारा टॉपर वेरिफिकेशन पहले ही पूरा कर लिया गया था और रिजल्ट की घोषणा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस से जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 15,12,687 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया, इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र भी मौजूद थे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 81.79% यानी 12,33,743 छात्र उपस्थित हुए। इनमें 6,01,390 पुरुष और 6,34,353 महिला छात्र शामिल हैं। टॉप 10 में कुल 139 छात्र शामिल, बता दें कि वर्ष 2025 से पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है।
Bihar Board 10th Result 2026 हाई लाइट्स
टॉप 10 में कुल 139 छात्र शामिल, बता दें कि वर्ष 2025 से पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है.
पुरस्कार राशि
प्रथम स्थान: ₹2,00,000
द्वितीय स्थान: ₹1,50,000
तृतीय स्थान: ₹1,00,000
चतुर्थ से दसवां स्थान: ₹20,000
अन्य पुरस्कार
सभी टॉपर्स को:
लैपटॉप
प्रशस्ति पत्र
मेडल
छात्रवृत्ति (Scholarship)
टॉप 10 छात्रों को “मेधा छात्रवृत्ति”
₹2,000 प्रति माह
अवधि:
11वीं और 12वीं (2 वर्ष)
या डिप्लोमा कोर्स पूरा होने तक
महिदा सुल्ताना राज्य में दूसरा स्थान
महिदा सुल्ताना ने 489 अंक (97.8%) के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 488 अंक (97.6%) के साथ अनुपा कुमारी (महिला) और ओमकार कुमार (पुरुष) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विशेष सह पूरक परीक्षा का परिणाम इस वर्ष मई में जारी किया जा सकता है, ताकि छात्रों का समय बर्बाद न हो।
मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है—प्रथम स्थान पर ₹2 लाख, द्वितीय पर ₹1.5 लाख, तृतीय पर ₹1 लाख और चतुर्थ पर ₹20 हजार दिए जाएंगे।
टॉप 10 रैंक पाने वाले छात्रों को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।
टॉप 5 में कुल 13 छात्र शामिल
Bihar School Examination Board ने समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए कई प्रक्रियाओं को कम्प्यूटरीकृत किया और नया सॉफ्टवेयर विकसित किया। टॉप 5 में कुल 13 छात्र शामिल रहे, जबकि रैंक 6 से 10 के बीच 126 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया। इस तरह टॉप 10 सूची में कुल 139 छात्र शामिल हैं।
Bihar Board 10th Result 2026 किस डिवीज़न में कितने छात्र
- प्रथम श्रेणी में 4,43,723 छात्र सफल रहे।
- द्वितीय श्रेणी में 4,75,511 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया।
- तृतीय श्रेणी में 3,03,103 छात्र पास हुए।
राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आनंद किशोर को बधाई दी। इंटरमीडिएट और मैट्रिक दोनों के रिजल्ट मार्च में जारी किए गए।
टॉपर सूची में दो छात्राएं शामिल रहीं—पुष्पांजलि कुमारी और सब्जीन परवीन
इस परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 81.79% यानी 12,33,743 छात्र उपस्थित हुए। इनमें 6,01,390 पुरुष और 6,34,353 महिला छात्र शामिल हैं।
यहां मिलेगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं
| रिजल्ट लिंक 1 | results.biharboardonline.com |
| रिजल्ट लिंक 2 | biharboardonline.bihar.gov.in |
| रिजल्ट लिंक 3 | matricresult2026.com |
| रिजल्ट लिंक 4 |
Bihar Board 10th Result 2026 रोल कोड और रोल नंबर रखें तैयार
Bihar School Examination Board मैट्रिक रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देखने के लिए छात्रों के पास रोल कोड और रोल नंबर दोनों होना अनिवार्य है। ये डिटेल्स एडमिट कार्ड पर दिए होते हैं और सही तरीके से दर्ज करने पर ही छात्र अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB 10th Result 2026 Roll Number ऐसे करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-1 सबसे पहले Bihar School Examination Board की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप-2 होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 अब अपना रोल कोड (5 अंक) और रोल नंबर (7 अंक) दर्ज करें।
स्टेप-4 स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
Bihar Board 10th Result 2026 Name wise: क्या नाम से देख सकते है मार्कशीट
रोल कोड और रोल नंबर अनिवार्य होता हैं, बता दें कि बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर नाम के आधार पर रिजल्ट चेक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्र आधिकारिक साइट पर विजिट कर रोल नंबर और रोल कोड से अपनी मार्कशीट देख सकते है।
बिहार बोर्ड 10th Matric Result 2026
Bihar School Examination Board ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं राज्य भर में हजारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कीं। ये परीक्षाएं कड़ी निगरानी और सख्त व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं, जिससे सभी पंजीकृत छात्रों के लिए परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकी।
छात्र कैसे देखें अपना 10वीं रिजल्ट 2026
Bihar School Examination Board पटना द्वारा जारी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को छात्र कई तरीकों से चेक कर सकते हैं। वे अपना परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
-
Online
-
Digilocker
-
SMS
Bihar 10th Result 2026 पासिंग मार्क्स और डिवीजन
Bihar School Examination Board के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस न्यूनतम अंक को हासिल नहीं कर पाते हैं, उन्हें BSEB 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल होना होगा, जो मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
मार्कशीट पर दिखेगी ये डिटेल्स
ऑनलाइन जारी मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल, विषयवार अंक, प्रतिशत, डिवीजन और रिजल्ट स्टेटस शामिल होगा। यह प्रोविजनल होगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। रिजल्ट के बाद री-चेकिंग, स्क्रूटिनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, साथ ही DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.