Bihar Board 10th Topper 2026: रोज 6 घंटे पढ़कर नाहिद सुल्ताना बनी बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर, इकलौती 2nd रैंक हासिल करने वाली छात्रा

Last Updated: Mar 30, 2026, 12:30 IST

BSEB ने बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी कर दिये हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बेगूसराय की रहने वाली नाहिद सुल्ताना 489 अंकों के साथ राज्य में टॉपर बन गई हैं। उन्होंने दूसरा रैंक प्राप्त किया है। सुल्ताना बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। 

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर 2026
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर 2026

Bihar Board 10th Toppers 2026: BSEB ने 29 मार्च, 2026 को बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट में इकलौता दूसरा रैंक पाने वाली बेगुसराय की नाहिद सुल्ताना हैं। उन्होंने रोजाना 6 घंटे की पढ़ाई कर राज्य में टॉप किया है। वह इसका श्रेय अपने बड़े भाई दानिश को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। 

Bihar Board 10th Topper List 2026: पिता मस्जिद में हैं इमाम 

बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर नाहिद सुल्ताना के पिता सोहराब आलम बेगुसराय में ही एक मस्जिद में इमाम हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बेटी के राज्यभर में टॉप करने के बाद माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

BSEB 10th Result 2026 2nd Rank: ऑनलाइन और ऑफलाइन की पढ़ाई

नाहिद ने बिहार बोर्ड 10वीं के लिए अपनी पढ़ाई को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से किया। इस दौरान वह मुश्किल सवालों का अधिक से अधिक अभ्यास किया करती थीं।

Who is Nahid Sultana, Bihar Board 10th Result 2026: सेल्फ स्टडी पर किया फोकस

नाहिद सुल्ताना ने 10वीं बोर्ड में कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी पर अधिक फोकस किया है। यही वजह है कि वह रोजाना कम से कम 6 घंटे पढ़ा करती थी। उन्होंने उर्दू विषय में 98 में और गणित में 97 अंक हासिल किए हैं, जो कि विषयों पर उनकी पकड़ को दर्शाता है। 

बड़े भाई ने किया मोटिवेट 

नाहिद सुल्ताना अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई को देती हैं। उनके बड़े भाई दानिश ने उन्हें हर कदम पर सहयोग किया और मार्गदर्शन दिया। वह जब भी पढ़ाई के दौरान लो फील करती थीं, तो उनके भाई दानिश उन्हें मोटिवेट किया करते थे। 

बड़ा होकर डॉक्टर बनना है सपना

नाहिद सुल्ताना ने मीडियो को दिये अपने इंटरव्यू में बताया कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह अब 11वीं में साइंस स्ट्रीम लेंगी और पूरी मेहनत के साथ तैयारी करेंगी। सुल्ताना ने बताया कि वह बड़े होकर समाज की सेवा करना चाहती हैं और भविष्य में उनका कुछ बड़ा करने का सपना है। 

इकलौती 2nd Rank टॉपर हैं नाहिद

नाहिद सुल्ताना बिहार बोर्ड में दूसरा रैंक हासिल करने वाली इकलौती टॉपर हैं। क्योंकि, बोर्ड में टॉप 10 रैंक में कुल 139 छात्र हैं। इनमें अलग-अलग रैंक पर अलग-अलग छात्रों के नाम हैं, लेकिन दूसरी रैंक पर सिर्फ नाहिद सुल्ताना का नाम है। 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 30, 2026, 12:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News