This is an archived article last updated on Mar 29, 2025. The information may be outdated.

Bihar Board Class 10th Toppers List 2025: साक्षी, रंजन और अंशु ने संयुक्त रूप से किया टॉप, यहां देखें बिहार मैट्रिक की पूरी टॉपर्स लिस्ट

Last Updated: Mar 29, 2025, 13:45 IST

Bihar Board Class 10th Toppers List 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने टॉप किया है।  इस बार कुल 82.11 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। वहीं, समस्तीपुर की साक्षी ने टॉप किया है। साथ ही, अंशु और रंजन ने भी टॉप किया है। जिन छात्रों ने पहली रैंक हासिल की है, उन्हें दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025

Bihar Board Class 10th Toppers List 2025: बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया  है। ऐसे में जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही, बोर्ड की ओर से टॉपर लिस्ट भी जारी हो गई है।

यहाँ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करे 

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: टॉपर्स को कितना मिलेगा नकद पुरस्कार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के टॉपर्स के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

टॉपर्स को दी जाने वाली राशि:

रैंक नकद पुरस्कार
1st ₹2 लाख
2nd ₹1.5 लाख
3rd ₹1 लाख

बोर्ड टॉपर्स को यह नकद इनाम उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: कॉपी पुनर्मूल्यांकन के लिए कब से करें आवेदन 

यदि कोई छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है।

स्क्रूटनी आवेदन की तिथियां:

-आवेदन शुरू: 4 अप्रैल 2025
-अंतिम तिथि: 12 अप्रैल 2025

आवेदन प्रक्रिया:

-बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharboardonline.bihar.gov.in
-"Scrutiny Apply 2025" लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
-जिन विषयों की उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन करवानी है, उन्हें चुनें।
-निर्धारित स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
-आवेदन की पुष्टि के लिए पावती (Acknowledgment) डाउनलोड करें।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: श्रेणीवार (डिवीजन वाइज) आंकड़े

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2025 के डिवीजन वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं:

डिवीजन वाइज डाटा

लिंग प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी तृतीय श्रेणी पास श्रेणी
लड़के 2,53,754 2,29,958 1,38,144 7,764
लड़कियां 2,17,091 2,54,054 1,69,648 8,881
कुल 4,70,845 4,84,012 3,07,792 16,645

महत्वपूर्ण तथ्य:
2.5 लाख से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
द्वितीय श्रेणी में सबसे ज्यादा छात्र पास हुए (4.84 लाख)।
कुल 16,645 छात्र पास श्रेणी में आए।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: सांख्यिकी विवरण

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम के आंकड़े निम्नलिखित हैं:

श्रेणी कुल छात्र लड़के लड़कियां
कुल परीक्षार्थी 15,58,077 7,52,685 8,05,392
प्रथम श्रेणी 4,70,845 2,53,754 2,17,091
द्वितीय श्रेणी 4,84,012 2,29,958 2,54,054
तृतीय श्रेणी 3,07,792 1,38,144 1,69,648
्िे

महत्वपूर्ण तथ्य:
कुल 15.58 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।
लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक रही।
द्वितीय श्रेणी में सबसे ज्यादा छात्र पास हुए।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: टॉप 3 रैंक वाले छात्र

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल टॉप 3 रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है:

टॉप 3 रैंकर्स

रैंक टॉपर का नाम प्रतिशत (%)
1st साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा 97.80%
2nd पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम, प्रियंशु राज 97.60%
3rd मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, खुशी कुमारी, प्रियंशु रंजन, रोहित कुमार 97.40%

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: टॉपर्स और जिलावार सूची

जिलावार टॉपर्स

जिला टॉपर का नाम
समस्तीपुर साक्षी
भोजपुर रंजन
डिहरी अंशु

इस साल दो लड़कों और एक लड़की ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में टॉप किया है।

टॉप 10 सूची में कुल कितने छात्र

इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 123 छात्रों ने टॉप 10 रैंक में जगह बनाई है।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डिजीलॉकर से कैसे चेक कर सकते हैं ?

बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं का रिजल्ट डिजीलॉकर के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

-डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करें

-अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं।

-लॉगिन या साइन अप करें

-यदि पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूजरनेम से लॉगिन करें

-यदि नया अकाउंट बनाना हो तो आधार नंबर और OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।

-बोर्ड रिजल्ट सेक्शन खोले

-‘Search Documents’ सेक्शन में जाएं और ‘Bihar School Examination Board’ टाइप करें।

-"10th Marksheet 2025" विकल्प चुनें।

अपनी डिटेल्स भरे

-रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि (DOB) जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।

-रिजल्ट डाउनलोड करें

-सबमिट करने के बाद आपका 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

-आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं या डिजीलॉकर में सेव कर सकते हैं।

कितने बजे जारी होगी टॉपर लिस्ट 

बिहार बोर्ड की ओर से दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी होते ही टॉपर लिस्ट भी जारी होगी। ऐसे में कुछ ही देर में टॉपर लिस्ट भी भी जारी हो जाएगी।

बिहार 10वीं बोर्ड में कितने छात्र हुए शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में करीब 15.85 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2025 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024: पिछले साल का प्रदर्शन

साल 2024 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से उत्तीर्ण छात्रों का विवरण इस प्रकार था:

  • प्रथम श्रेणी: 4,52,302 छात्र

  • द्वितीय श्रेणी: 5,24,965 छात्र

  • तृतीय श्रेणी: 3,80,732 छात्र

-2024 का कुल पास प्रतिशत: लगभग 85%
-सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए

किन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं मैट्रिक रिजल्ट 2025 बिहार बोर्ड

बिहार बोर्ड 10th का रिजल्ट 2025 अलग-अलग वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। चेक करने का लिंक इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर मौजदू है।

-results.biharboardonline.com

-matricresult2025.com

-matricbiharboard.com

SMS से कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 

यदि आपके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
-मैसेज टाइप करें: सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में पहुंचें और टाइप करें: BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर

उदाहरण: यदि आपका रोल नंबर 123456789 है, तो टाइप करें: BIHAR10 12345678

-अब इस संदेश को 56263 नंबर पर भेजें।

-रिजल्ट प्राप्त करें: कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त होगा, जो कि आपके रिजल्ट का एसएमएस होगा। 

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में किसने किया था टॉप

1 शिवांकर कुमार- जिला स्कूल पूर्णिया- 489 अंक

  1. आदर्श कुमार- वी हाई स्कूल समस्तीपुर- 488 अंक
  2. आदित्य कुमार- सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई- 486 अंक
  3. सुमन कुमार पूर्वे- न्यू अपग्रेड हाई स्कूल मधुबनी- 486 अंक
  4. पलक कुमारी- उच्च माध्यमिक विद्यालय एकमा- 486 अंक
  5. साजिया परवीन- एसएमटी हाई स्कूल वैशाली- 486 अंक
  6. अजीत कुमार- सुखदेव प्रसाद वर्मा +2 हाई स्कूल जहानाबाद- 485 अंक
  7. राहुल कमार- उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केरवा- 485 अंक
  8. हरेराम कुमार- उत्क्रमित उच्च माध्यमिक स्कूल चकंदरा- 484 अंक
  9. सेजल कुमारी- हाई स्कूल औरंगाबाद- 484 अंक

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 29, 2025, 13:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News