BSEB Bihar Board Dummy 10th, 12th Admit Card 2025 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और seniorsecondary.biharboardonline.com से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड जारी करना त्रुटि-रहित अंतिम एडमिट कार्ड सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डमी एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरणों को ध्यान से सत्यापित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर, बिहार बोर्ड ने छात्रों को 29 दिसबंर से 5 दिसंबर 2024 तक अपने डमी एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि को सुधारने का मौका दिया है।
BSEB Dummy 10th, 12th Admit Card Download Link
छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें | |
BSEB Dummy Admit Card Download Link | |
BSEB Official Notice PDF |
BSEB 10th, 12th Dummy Admit Card 2025
सभी पात्र छात्र बिहार बोर्ड वार्षिक 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के लिए 29 नवंबर 2024 से BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और ssonline.biharboardonline.com पर अपना बिहार डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी तालिका में BSEB डमी एडमिट कार्ड का अवलोकन देख सकते हैं।
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB |
कक्षा | 10वीं और 12वीं |
वार्षिक परीक्षा वर्ष | 2025 |
डमी एडमिट कार्ड 12वीं डाउनलोडिंग तिथि | 29 नवंबर 2024 से 05 दिसंबर 2024 तक |
डमी एडमिट कार्ड 10वीं डाउनलोडिंग तिथि | 29 नवंबर 2024 से 05 दिसंबर 2024 तक |
डमी एडमिट कार्ड 12वीं डाउनलोड लिंक | ssonline.biharboardonline.com |
डमी एडमिट कार्ड 10वीं डाउनलोड लिंक | secondary.biharboardonline.com |
BSEB Dummy Admit Card
यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर Dummy Admit Card जारी करने एवं त्रुटि सुधार हेतु Message भेजा जा रहा है, ताकि विद्यार्थी स्वयं भी अपना Dummy Admit Card समिति के उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर सके और उसमें कोई त्रुटि हो तो अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से सुधार करा सकें। किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी, उनके माता/पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
Bihar Board Dummy 10th, 12th Admit Card 2025 Download Kaise Kare?
Bihar School Examination Board (BSEB) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए Dummy Admit Card 2025 जारी कर दिए हैं। यह कार्ड छात्रों को उनकी जानकारी (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय आदि) को सत्यापित करने और सुधार करने का एक अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थी द्वारा Dummy Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां दी गई है:
सभी विद्यार्थी अपने सूचीकरण संख्या एवं जन्म तिथि का प्रयोग करते हुए समिति के वेबसाइट ssonline.biharboardonline.com/studentDummyadmitcard.aspx पर Click करने के बाद अपना सूचीकरण संख्या एवं जन्म तिथि (यूजर आई०डी एवं पासवर्ड) अंकित कर Dummy Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Dummy Admit Card में सुधार कैसे करें?
अगर कार्ड में कोई गलती है:
- अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें।
- गलती सुधारने के लिए आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- सुधार की प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
BSEB बिहार बोर्ड हेल्पलाइन नंबर
अगर छात्रों को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या किसी भी त्रुटि को ठीक करने से संबंधित कोई समस्या आती है, तो उन्हें बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 है, और सहायता ईमेल bsebhelpdesk@gmail.com है। ये चैनल किसी भी तकनीकी कठिनाई या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर सहायता करेंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation