Bihar Board Matric Result 2025 Kaise Check Kare: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी. लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड के जरिए चेक किया जा सकेगा. बोर्ड के अनुसार, छात्र अपना रिजल्ट matricbiharboard.com और पर जाकर देख सकते हैं.
यहाँ बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करे
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में इस वर्ष कुल 123 छात्र टॉप 10 मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिनमें 63 लड़के और 60 लड़कियां हैं. टॉप 5 रैंक्स में कुल 25 छात्र स्थान पाने में सफल रहे, जबकि रैंक 6 से 10 के बीच 98 छात्र शामिल हैं.
इसके अलावा, बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दिया है. टॉपर्स को सरकार की ओर से नगद पुरस्कार, लैपटॉप और अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे. बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड और क्वालीफाइंग स्टेटस की जानकारी होगी. जिन छात्रों के नंबर कम आएंगे, वे स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: तीन छात्र ऑन टॉप
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से रैंक 1 हासिल की है. ये छात्र हैं:
-
साक्षी कुमारी – 97.80%
-
अंशु कुमारी – 97.80%
-
रंजन वर्मा – 97.80%
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: डिवीजन वाइज डेटा
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। नीचे लिंगवार डिवीजन वाइज आंकड़े दिए गए हैं:
लिंग | प्रथम श्रेणी | द्वितीय श्रेणी | तृतीय श्रेणी | उत्तीर्ण श्रेणी |
---|---|---|---|---|
पुरुष | 2,53,754 | 2,29,958 | 1,38,144 | 7,764 |
महिला | 2,17,091 | 2,54,054 | 1,69,648 | 8,881 |
कुल | 4,70,845 | 4,84,012 | 3,07,792 | 16,645 |
इस साल लड़कियों ने द्वितीय और तृतीय श्रेणी में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि प्रथम श्रेणी में लड़कों की संख्या अधिक रही.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: टॉपर्स होंगे मालामाल:
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के टॉप तीन रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को निम्नलिखित राशि दी जाएगी:
रैंक | प्रदान की जाने वाली राशि |
---|---|
1st | ₹2 लाख |
2nd | ₹1.5 लाख |
3rd | ₹1 लाख |
sarkari result bihar board कम नंबर वाले छात्र करें ये काम:
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 से असंतुष्ट छात्र 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत छात्र अपने निर्धारित विषयों की कॉपियों की दोबारा जांच करवा सकते हैं. आवेदन बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है.
sarkari result 10th bihar board बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: टॉपर लिस्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.80% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम और प्रियांशु राज रहे, जिन्होंने 97.60% स्कोर किया. तीसरे स्थान पर मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन और रोहित कुमार रहे, जिन्होंने 97.40% अंक प्राप्त किए.
रैंक | नाम | प्रतिशत |
---|---|---|
1st | साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा | 97.80% |
2nd | पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम, प्रियांशु राज | 97.60% |
3rd | मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन, रोहित कुमार | 97.40% |
bseb 10th result 2025: आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कैसे चेक करें?बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी चेक और डाउनलोड किया जा सकता है. नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से छात्र बोर्ड की आधिकारिक अपडेट प्राप्त कर सकते हैं: यूट्यूब – Bihar School Examination Board इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिहार बोर्ड से जुड़ी ताजा खबरें, रिजल्ट से संबंधित अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की जाती हैं. Update:- 11:19 AM, 29 March 2025 bseb 10th result 15 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होगा खत्म:इस परीक्षा में लगभग 15 लाख 85 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के शामिल थे. बिहार बोर्ड ने प्रदेशभर में 1677 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था. पिछले साल, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित हुआ था, जिसमें कुल 82.91% छात्र सफल हुए थे. Update:- 11:09 AM, 29 March 2025 Bihar Board 10th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा रिजल्टपिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 4,52,302 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया था, जिसमें 2,52,846 छात्र और 1,99,456 छात्राएं शामिल थीं. Update:- 11:05 AM, 29 March 2025 Bihar Board 10th Result 2025 Online ऐसे देखें रिजल्ट:बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 ऑनलाइन देखने के लिए matricresult2025.com या अन्य आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:वेबसाइट खोलें: matricbiharboard.com अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो SMS, डिजी लॉकर या Jagranjosh.com/results से भी रिजल्ट देख सकते हैं. Update:- 10:39 AM, 29 March 2025 Bihar Board Matric Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हासिल करने होंगे. यदि किसी विषय में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, तो कुल अंकों का 33% प्राप्त करना आवश्यक है. जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से दोबारा पास होने का अवसर मिलता है. Update:- 10:32 AM, 29 March 2025 |
BSEB 10वीं रिजल्ट 2025: कैसे करें चेक?
यदि आप बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, तो अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें। मोबाइल और लैपटॉप से घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे की योजना बनाएं.
BSEB 10वीं रिजल्ट 2025: कैसे करें चेक?
आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर जाएं.
बोर्ड रिजल्ट' सेक्शन में Bihar Board 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation