BPSC TRE Paper Pattern 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने फेज 2 के लिए शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी इस अधिसूचना के तहत के कुल 69,706 पदों पर शिक्षकों का भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार बीपीएससी वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते है और बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा और अपना आवेदन भर कर जमा करना होगा। बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी वैकेंसी है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार शिक्षक भर्ती में परीक्षा पैटर्न 30+40+80 के फॉर्मूले पर आधारित होगा। आइए इस लेख में इस फॉर्मूले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Bihar Teacher 2023: क्या है 30+40+80 का फॉर्मूला?
अगर बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न की बात करें तो पेपर कुल 150 अंकों का होगा। आपको बता दें कि परीक्षा का पेपर 30+40+80 के फॉर्मूले पर आधारित होगा। परीक्षा का पार्ट 1 कुल 30 अंकों का होगा। जिसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा के प्रश्न शामिल होंगे। इसके अलावा उर्दू और बंगाली भाषा विषय लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रश्न भी शामिल होंगे।
पार्ट 2 में कुल 40 प्रश्न आएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भूगोल और पर्यावरण से प्रश्न शामिल होंगे। इसके बाद पार्ट 3 में कुल 80 प्रश्न होंगे। तीसरे भाग में गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी के प्रश्न शामिल होंगे।
Bihar Teacher Vacancy 2023: रिक्त पदों की संख्या
बिहार टीचर वैकेंसी नोटिफिकेशन के जरिए कुल 69,706 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मिडिल स्कूल टीचर (कक्षा 6 से 8) के लिए कुल 31982 पदों और टीजीटी टीचर के लिए कुल 18877 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, पीजीटी शिक्षक के कुल 18577 पदों पर भर्तियां होंगी।
बिहार टीचर भर्ती के लिए आप 14 नवंबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 निर्धारित की है। बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation