Bihar BSSC Field Assistant Result 2026 OUT: बिहार फील्ड असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Jan 23, 2026, 10:49 IST

Bihar BSSC Field Assistant Result 2026 OUT: बिहार फील्ड असिस्टेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार फील्ड असिस्टेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।

Bihar BSSC Field Assistant Result 2026 OUT
Bihar BSSC Field Assistant Result 2026 OUT

Bihar BSSC Field Assistant Result 2026 OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने फील्ड असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार फील्ड असिस्टेंट परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट-bssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट PDF को ध्यान से डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम व रोल नंबर जरूर चेक कर लें।

Bihar BSSC Field Assistant Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार BSSC फील्ड असिस्टेंट रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Important Notice Regarding P.T Result of Adv No.- 03/25, Post- Field Assistant (Agriculture Department)” लिंक पर क्लिक करें।

  3. लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  4. PDF में अपना रोल नंबर या नाम खोजें।

  5. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

बिहार फील्ड असिस्टेंट रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

बिहार फील्ड असिस्टेंट रिजल्ट 2026 का PDF डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 201 पद भरे जाएंगे।

Bihar BSSC Field Assistant Result 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

मुख्य परीक्षा मार्च 2026 में होने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करना होगा। आवेदन के समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। मुख्य परीक्षा के आवेदन से जुड़ी जानकारी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट bssc.bihar.gov.in देखते रहें।

नोट: जारी की गई सूची सफल उम्मीदवारों की अस्थायी (प्रोविजनल) सूची है। किसी भी लिपिकीय या टाइपिंग त्रुटि के कारण परिणाम में बदलाव किया जा सकता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 23, 2026, 10:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News