Bihar BSSC Stenographer Online Form 2025: स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड III अंतिम तिथि आगे बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in आवेदन शुल्क का भुगतान करें
Bihar BSSC Stenographer Online Form 2025: बिहार बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के 432 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन व आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Bihar BSSC Stenographer Online Form 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए निकाले गए कुल 432 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन व आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड III भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई थी। जिसे अब आगे बढ़ाकर 24 नवंबर, 2025 कर दिया गया है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को 3 नवंबर, 2025 से बढ़ाकर 21 नवंबर, 2025 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम समय में आने वाली तकनीक परेशानियों से बचने के लिए आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
Bihar BSSC Steno Grade III Form 2025: आवेदन लिंक
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं हिंदी और इंग्लिश में शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
| बिहार स्टेनो ग्रेड III भर्ती 2025 |
Bihar BSSC Steno Grade III Form 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में बिहार बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 से जुड़े जरूरी विवरण देखें:
| भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
| पद का नाम | स्टेनोग्राफर |
| पदों की संख्या | 432 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 नवंबर, 2025 (आगे बढ़ी) |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 नवंबर, 2025 (आगे बढ़ी) |
| शैक्षणिक योग्यता | (10+2) इंटरमीडिएट या समकक्ष |
| आयु सीमा | 18 से 37 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| ऑफिशियल वेबसाइट | http://bssc.bihar.gov.in/ |
Bihar BSSC Stenographer 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। नीचे ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए चरण देखें:
चरण 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2 होम पेज पर, Bihar BSSC Stenographer 2025 लिंक पर जाएं।
चरण 3 अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
चरण 4 आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क को जमा करें।
चरण 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.