Bihar DELED Dummy Admit Card 2025 Sarkari Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन छात्रों ने 2025-27 सत्र के लिए DElEd कार्यक्रम में आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com/login से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा आवेदकों को अपनी दी गई जानकारी की जांच करने और अंतिम एडमिट कार्ड जारी होने से पहले जरूरी बदलाव करने का मौका देती है।
BSEB Deled Dummy Admit Card 2025 Download Link
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अफना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह डमी एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को अपने विवरण की जांच करने और संभावित गलतियों में सुधार करने का एक अवसर प्रदान करता है। एडमिट कार्ड में सुधार करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 है।
Bihar DElEd Dummy Admit Card Link (Active) |
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/zqaPmtLgbs
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) February 8, 2025
Bihar DElEd Dummy Admit Card 2025: बिहार डीएलएड डमी हॉल टिकट हाइलाइट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार DELED डमी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है।जो उम्मीदवार 2025-27 सत्र के लिए DELED प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अपने डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें यह भी जांचना चाहिए कि सभी जानकारी सही है या नहीं। अगर कोई गलती है, तो उसे 17 फरवरी 2025 तक सुधार लें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी तालिका देखें:
संचालन निकाय का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
परीक्षा का नाम | बिहार डी.ई.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 |
सत्र | 2025-27 |
अवधि | 2 साल |
आवेदन प्रक्रिया | 11 से 15 फरवरी |
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 | 11 फरवरी 2025 |
सुधार की अंतिम तिथि | 17 फरवरी 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://Secondary.biharboardonline.com/ |
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार DELED डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देखें:
स्टेप 2: होमपेज पर "D.El.Ed. Entrance Dummy Admit Card- 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: कैप्चा कोड भरकर "Submit" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका डमी एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे ध्यान से जांचें।
स्टेप 6: यदि सभी जानकारी सही है, तो डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
एडमिट कार्ड में गलत जानकारी होने पर सुधार कैसे करें?
अगर एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य जानकारी में गलती है, तो अभ्यर्थी 17 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
- BSEB DElEd पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अपनी प्रोफाइल में जाकर गलत जानकारी को अपडेट करें।
- सुधार को सेव करें और नया डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation