BSEB Bihar DELED Admit Card 2026: बिहार DELED एडमिट कार्ड bsebdeled.com जारी, हॉल टिकट PDF करें डाउनलोड

Last Updated: Jan 28, 2026, 16:21 IST

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: बिहार शिक्षा बोर्ड की ओर से DELED डमी एडमिट कार्ड 2026 आज यानि 28 जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दिया गया है। छात्र यूजर आईडी का उपयोग कर अपने डमी प्रवेश पत्र में संशोधन 2 फरवरी तक कर सकते हैं।  

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 OUT
Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 OUT

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: बिहार DELED परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आज 28 जनवरी, 2026 को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण, यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बीएसईबी का उद्देश्य डमी एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवारों की डिटेल वेरीफाई करना है ताकि फाइनल एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि ना हो।

बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्राथमिक (DELED) और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण के लिए दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। एडमिट कार्ड में यदि किसी उम्मीदवार को कोई गलती मिलती है तो वे 2 फरवरी, 2026 तक उसमें सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए विवरण देखें।

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: एडमिट कार्ड

बिहार DELED परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर एडमिट कार्ड 28 जनवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर, 2026 से मांगे गए थे। जिसमें छात्र की योग्यता उच्च माध्यमिक (10+2) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक उतीर्ण करना अनिवार्य है। इसी के साथ इसमें डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं।

इसमें अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग के लिए न्युनतम निर्धारित अंकों में 5% की छूट मिलेगी। जिसके लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण, यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण विवरण

बिहार DELED परीक्षा 2026 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे नीचे टेबल में दिए एडमिट कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं

बोर्ड का नाम 

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB)

परीक्षा का नाम  

बिहार DELED परीक्षा 2026

एडमिशन सेशन 

2026-2028

डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

28 जनवरी, 2026

प्रवेश पत्र में सुधार की तिथि 

28 जनवरी से 2 फरवरी, 2026

सुधार शुल्क 

200 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट 

bsebdeled.com

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार डी.एल.एड. डमी एडमिट कार्ड 2026 में यदि कोई गलती पाई जाती है, तो छात्र 2 फरवरी तक उन्हें ठीक करा सकते हैं। एडमटि कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के लिए छात्र नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।

विवरण 

तिथियां

आवेदन करने की तिथि

26 दिसंबर, 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि

09 जनवरी, 2026

शुल्‍क जमा करने की अंतिम तिथि 

24 जनवरी, 2026

डमी एडमीट कार्ड जारी होने की तिथि 

28 जनवरी, 2026

डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 

28 जनवरी से 2 फरवरी 2026

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: एडमिट कार्ड लिंक 

एडमिट कार्ड पर गलत जानकारी से परीक्षा के नतीजों या एडमिशन पर असर पड़ सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को यदि कोई त्रुटि मिलती है, तो वे तय समय सीमा के भीतर सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवारों को को यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

बिहार DELED एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

जारी 

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार DELED परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर स्वयं से नीचे दिए स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।

  2. होम पेज पर, Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन विवरण, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 दिखाई देगा।

  5. डाउनलोड करें और सभी महत्वपूर्ण डिटेल ध्यान से चेक करें।

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण 

बिहार DELED एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्यक करनी चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • माता - पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • एग्जाम सेंटर कोड
  • एग्जाम सेंटर का पता
  • परीक्षा तिथि और समय
  • जरूरी परीक्षा निर्देश आदि।

Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: उम्मीदवारों का चयन 

बिहार डी.एल.एड एडमिशन 2026 के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर पूरी की जाएगी। 

  • छात्रों के प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड रैंक 

  • डी.एल.एड. कोर्स संचालित महाविधालयों में स्वीकृत सीट की संख्या

  • छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरें गए संस्थानों के विकल्प

  • आरक्षण संबंधी राज्य सरकार के प्रभवी प्रावधान

  • डी.एल.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2025 में अनुतीर्ण (Fail) किसी भी आवेदक का किसी भी विश्वविद्यालय में नामांकन हेतु चयन नहीं किया जाएगा।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 28, 2026, 13:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News