बिहार का डिजिटल मिशन: 5,907 सरकारी स्कूलों में हाई-टेक लैब, विद्यार्थियों को मिलेगा नई तकनीक का साथ
बिहार के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। 377 करोड़ रुपये के बजट के साथ राज्य के 5,907 स्कूलों में ICT लैब स्थापित की जाएंगी। यहां से देखें ऑफिशियल ट्वीट।
बिहार में डिजिटल शिक्षा का नया युग: बिहार सरकार ने राज्य के शैक्षणिक सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) को आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने राज्य भर के 5,907 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ICT लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
इस विषय पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘इस पहल का उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा के माध्यम से "बिहार के हर बच्चे को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करना" है।’
इस परियोजना के लिए 377 करोड़ रुपये की धनराशि अलॉट की गई है, जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। इस परियोजना से सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल बोर्ड, इंटरनेट कनेक्टिविटी उपकरण शामिल किए जाएंगे।
पोस्ट में लिखा है, "यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और प्रत्येक बच्चे को प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ने का सशक्त अवसर प्रदान करेगी।"
T-
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
| मुख्य बिंदु | डिटेल्स |
| कुल बजट | 377 करोड़ रुपये |
| लक्ष्य | 5,907 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल |
| प्रमुख उद्देश्य | छात्रों में डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल बढ़ाना |
| सुविधाएं | कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास और उन्नत सॉफ्टवेयर |
इस परियोजना का छात्रों को कैसे होगा लाभ?
- तकनीकी साक्षरता: लैब के माध्यम से छात्र कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग और आधुनिक सॉफ्टवेयर के बारे में सीख पाएंगे।
- स्मार्ट क्लासरूम: लैब की मदद से पढ़ाई को अधिक रोचक और समझने में आसान बनाया जाएगा। ऑडियो-विजुअल माध्यमों से जटिल विषयों को समझना सरल हो जाएगा।
- रोजगार के अवसर: भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, यह पहल छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी, जो उन्हें आगे चलकर नौकरी के बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाएगी।
- समान अवसर: इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच का 'डिजिटल फासला' कम होगा।
टीचर्स की भूमिका और प्रशिक्षण
केवल लैब स्थापित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका सही उपयोग भी जरूरी है। इस योजना के तहत:
- शिक्षकों को डिजिटल उपकरणों का उपयोग करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- विज्ञान और गणित जैसे सब्जेक्ट को डिजिटल उपकरणों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि प्रयोगों को लैब में आसानी से देखा और समझा जा सके।
- समय-समय पर स्कूलों में लैब के उपयोग और प्रदर्शन की निगरानी की जाएगी ताकि संसाधनों का अधिकतम लाभ छात्रों तक पहुंचे।
यहां भी पढ़े: MHT CET PCB Exam 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक हुआ एक्टिव, यहाँ से तुरंत करें डाउनलोड!
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.