BPSC-UPSC प्रीलिम्स पास करने वालों को मिलेंगे 30 हजार से 1 लाख, बिहार सरकार ने शुरू की यह खास योजना
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बीपीएससी और यूपीएससी प्रीलिम्स का एग्जाम पास करने वालों को 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आप इस योजना के लिए इस तरह से आवेदन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana Bihar: अगर आप बिहार में रहते हैं और बीपीएससी व यूपीएससी प्रीलिम्स का एग्जाम क्रैक करने के साथ अत्यंत पिछड़ा वर्ग की श्रेणी से संबंध रखते हैं, तो ऐसे में आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत बीपीएससी और यूपीएससी प्रीलिम्स का एग्जाम पास करने वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग की श्रेणी के लोगों को बिहार सरकार 30 हजार से 1 लाख तक आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, ताकि मेन्स की तैयारी करने में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़ें।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को बिहार की ईबीसी की आधिकारिक वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और इसे 45 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
— BC & EBC Welfare Dept. GoB (@BC_EBC_Bihar) February 17, 2026
बिहार सरकार द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के मेधावी युवाओं को सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रोत्साहित करने हेतु यह योजना संचालित है।(1/2) pic.twitter.com/rvdn2BDxd8
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में कितनी राशि मिलेगी?
इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार BPSC व UPSC सहित विभिन्न परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 30,000 से 1,00,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, ताकि मेन्स की परीक्षा आराम से दी जा सकें।
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठा सकते हैं ये उम्मीदवार
इस योजना का लाभ बिहार राज्य के अधिसूचित अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार उठा सकते हैं। इसके अलावा बिहार का स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य है। इन पात्रता मानदंड को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए ऐसे करें आवदेन
उम्मीदवारों को इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ईबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर निहित दिशानिर्देशों को पढ़ने की सलाह दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बिहार की ईबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशन और क्वालिकेशन से जुड़ी जानकारी भरें।
-
फोटो (50 KB) और सिग्नेचर (20 KB) अपलोड करें।
-
दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करें:- Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana Bihar Link
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.