Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट brlps.in पर जल्द, यहां मिलेगा Merit List PDF, Cut Off Direct Link

Last Updated: Feb 19, 2026, 19:03 IST

Bihar Jeevika Result 2026: बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी जल्द ही हुए CBT एग्जाम के रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रही है। BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जहाँ कैंडिडेट आसानी से अपनी बिहार जीविका मेरिट लिस्ट, कटऑफ मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। हमने नीचे दिए गए लेख में कैंडिडेट के लिए अपना BRLPS जीविका रिजल्ट चेक करने का आसान प्रोसेस डिटेल में बताया है।

BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026 चेक करें
BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026 चेक करें

Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है और लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में भाग लिया था, वे मेरिट लिस्ट PDF, क्वालिफाइंग स्टेटस और कट-ऑफ मार्क्स आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 2747 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव, एरिया कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वे अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर अपना जीविका परिणाम देखें, साथ ही मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ भी अवश्य चेक कर लें। जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन्हें आगे की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र पहले से तैयार रख लेने चाहिए।

BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स 

बिहार जीविका कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किया गया था और परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने क्वालिफाइंग स्टेटस जानने का इंतजार कर रहे हैं। बिहार जीविका रिजल्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें कुल 2747 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए जाएंगे। इस सूची में विशेष रूप से ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट हेतु शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट शामिल होंगे। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
संगठन का नाम Bihar Rural Livelihoods Promotion Society
परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा कब हुई 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025
कुल पदों की संख्या 2747
रिजल्ट जारी होने की तिथि फरवरी 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट brlps.in

बिहार जीविका रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक

बिहार जीविका रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर डाउनलोड करने के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स, जैसे लॉगिन ID और पासवर्ड, दर्ज करने होंगे। जैसे ही रिजल्ट वेबसाइट पर एक्टिव होगा, हम इस लेख में नीचे कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक अपडेट कर देंगे।

बिहार जीविका रिजल्ट 2026 कब आएगा?

बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) की CBT परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में हुई थी और अब उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर रिजल्ट परीक्षा के लगभग 1 महीने के अंदर जारी हो जाता है, इसलिए संभावना है कि यह फरवरी 2026 में आए। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जारी होगा, जहां उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे। साथ ही, कट-ऑफ मार्क्स और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Bihar Jeevika Cut Off 2026: बिहार जीविका परीक्षा पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए!

बिहार जीविका कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा 2026 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स नोटिफिकेशन के अनुसार तय किए गए हैं। सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक, EWS/BC/EBC वर्ग को 45% अंक और SC/ST वर्ग को 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इन अंकों से कम पाने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

बिहार जीविका रिजल्ट 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद BRLPS बिहार जीविका रिजल्ट 2026 देख और PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “Go To Career” सेक्शन खोलें।

  • वहां बिहार जीविका रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।

  • उसमें अपना रोल नंबर सर्च करके क्वालिफाइंग स्टेटस देखें।

  • चयन होने पर रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

बिहार जीविका रिस्पॉन्स शीट 2026 लिंक 

बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) JEEVIKA ने नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत 2747 पदों (BPM, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आंसर की और OMR/रिस्पॉन्स शीट PDF जारी कर दी है। उम्मीदवार बिहार JEEVIKA के आधिकारिक पोर्टल brlps.in पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती परीक्षा 2025 की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- JEEVIKA Response Sheet 2026 PDF Link 

बिहार जीविका रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

  • अपना रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस ध्यान से चेक करें

  • मेरिट लिस्ट में नाम हो तो आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी कागज़ तैयार रखें

  • तय तारीख पर इंटरव्यू/अगले चरण में शामिल हों

  • चयन होने पर जॉइनिंग से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर देखें

यहां देखें: Bihar Police SI Prohibition Result 2026

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 16, 2026, 12:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News