Bihar Police ASI Exam Date 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई एग्जाम डेट जारी, जानें कब आएंगा Admit Card

Last Updated: Jun 26, 2026, 13:37 IST

Bihar Police ASI 2026 एग्जाम की ऑफिशियल डेट की घोषणा कर दी गई है। छात्र एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए यहां नीचे पढ़ें। साथ ही, आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां से पाएं।

Bihar Police ASI Exam Date 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई एग्जाम डेट जारी, जानें कब आएंगा Admit Card
Bihar Police ASI Exam Date 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई एग्जाम डेट जारी, जानें कब आएंगा Admit Card

Bihar Police ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती एग्जाम 2026 (Advt. No. 04/2026) की डेट को ऑफिशियल रूप से एक नोटिस के माध्यम से जारी कर दिया है।  

BPSSC सहायक सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) और बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में ASI के 462 पोस्ट के लिए रजिस्टर किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह एग्जाम 22 जुलाई 2026 को एक ही शिफ्त में दो घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। साथ ही, इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 7 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी होगा। 

Bihar Police ASI Exam Schedule 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

‘असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर - ASI (ऑपरेशन)’ इस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्र एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, एग्जाम टाइम और रिपोर्टिंग टाइम के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

डिटेल्स / डेट्स 

भर्ती बोर्ड का नाम

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

पोस्ट का नाम

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर - ASI (ऑपरेशन)

कुल वैकेंसी

462 पोस्ट 

प्रारंभिक एग्जाम डेट 

22 जुलाई 2026 (बुधवार)

एग्जाम मोड

ऑफलाइन (OMR-Based)

एग्जाम शिफ्ट

शिंगल शिफ्ट 

एग्जाम का टाइम 

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (2 घंटे)

रिपोर्टिंग टाइम

सुबह 09:30 बजे

गेट बंद होने का टाइम 

सुबह 10:30 बजे

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

07 जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

bpssc.bihar.gov.in

Bihar Police ASI Exam Schedule 2026 and Admit Card Official Notice - यहां पढ़े

एग्जाम टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम को लेकर सख्त नियम

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर - ASI एग्जाम के लिए BPSSC ने एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए इस बार कुछ सख्त नियम लागू किए है। इन गाइडलाइंस को यहां नीचे दिए गए पॉइंट्स से जानें। 

  • एक ही शिफ्ट में एग्जाम: आयोग ने राज्यभर के अलग-अलग सेंटर्स पर यह एग्जाम केवल एक ही शिफ्त में करवाने का आदेश दिया है। 
  • एग्जाम टाइन का रखें ध्यान: आयोग द्वारा बताया गया है कि यह एग्जाम सुबह 11:00 बजे शुरू हो कर दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जिसके लिए छात्रों को एग्जाम सेंटर पर करीब 09:30 बजे ही रिपोर्ट करना होगा। 
  • 10:30 बजे बंद होंगे गेट: छात्रों को एग्जाम में शामिल होने के लिए यह ध्यान रखना होगा कि सेंटर्स के गेट सही सुबह 10:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार की मदद नहीं की जाएगी।  

बिहार पुलिस एएसआई 2026 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

BPSSC द्वारा बिहार पुलिस सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) और बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड के लिंक 7 जुलाई 2026 को वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे। तब सभी छात्र अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए बिहार पुलिस के टैब पर क्लिक करें। 
  • असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) एडमिट कार्ड लिंक या बिहार पुलिस ASI एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।  
  • फिर, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड का उपयोग करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करके स्क्रिन पर एडमिट कार्ड की PDF को डाउनलोड कर लें। 

Bihar Police ASI Exam 2026 के लिए छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को अच्छे से चेक करें। यदि किसी छात्र को अपने एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है, तो वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर या मेल पर संपर्क करें। 

यहां भी पढ़े: RBI Grade B Result 2026 फेज 1 का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 13:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News