Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC), बिहार ने कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज, 18 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Vacancy 2025 Notification and Apply Link
बिहार पुलिस ने 2025 में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| CSBC Constable Vacancy 2025 Apply Online Link | |
| Bihar Police Constable Bharti 2025 Notification PDF |
Bihar Police Constable Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कुल 19,838 रिक्तियों में से 6,717 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार कैटेगरी वाइज डिटेल यहां देख सकते हैं:
| क्र. सं. | आरक्षण कोटि | आरक्षण कोटि कोड | पदों की संख्या | महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण | स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित (FFW) के लिए क्षैतिज आरक्षण |
| 1 | गैर आरक्षित (UR) | 01 | 7935 | 2777 | - |
| 2 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 07 | 1983 | 694 | - |
| 3 | अनुसूचित जाति (SC) | 02 | 3174 | 1111 | - |
| 4 | अनुसूचित जनजाति (ST) | 03 | 199 | 70 | 397 |
| 5 | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 04 | 3571 | 1250 | - |
| 6 | पिछड़ा वर्ग (BC) (53 ट्रांसजेंडर सहित) | 05 | 2381 | 815 | - |
| 7 | पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW) | 06 | 595 | 0 | - |
| योग | - | - | 19838 | 6717 | 397 |
CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025 Eligibility Criteria क्या है?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Bihar Police Constable Bharti 2025 के लिए Application Fee क्या है?
इस भर्ती के लिए बिहार राज्य के उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार, ट्रांसजेंडर, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 180 रुपये जमा करने होंगे जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 675 रुपये देना होगा।
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation