Bihar Police Constable Exam Analysis 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शिफ्ट वाइज विश्लेषण, जानें कैसा रहा पेपर का लेवल

Last Updated: Jun 15, 2026, 17:43 IST

Bihar Police Constable Exam Analysis 2026: सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसकी अगली परीक्षा दिनांक 17 जून 2026 को भी दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। हम आपको नीचे लेख में दिनांक 14 जून 2026 को हुई परीक्षा (शिफ्ट 1 और 2) के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Bihar Police Constable Exam Analysis 2026
Bihar Police Constable Exam Analysis 2026

Bihar Police Constable Exam Analysis 2026: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहली परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच आयोजित की गई थी। दोनों शिफ्ट में हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स आदि से प्रश्न पूछे गए थे। अब दिनांक 17 जून 2026 को अगली परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 114 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा के विश्लेषण और इसके कठिन लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Police ConstableExam Pattern 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करेंं, तो यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। इसके अलावा एक प्रश्न 1 अंक का होता है। 

Bihar Police ConstableExam Shift Timings 

सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2026 में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करना चाहिए और ऑफिशियल आंसर-की जारी होने के बाद अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल आंसर-की, आपत्ति विंडो, परिणाम, तिथि, कटऑफ अंक, पीईटी और पीएसटी शेड्यूल के संबंध में किसी भी तरह की लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।  

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

सुबह 

हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स  

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक

दोपहर 

हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स 

दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक

Bihar Police Constable Exam Analysis 2026 Difficulty Level 1

सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को दो शिफ्ट का पेपर हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर का ओवरऑल लेवल मध्यम रहा। पेपर का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है। 

विषय 

कठिन लेवल 

गुड अटैंप्ट्स की संख्या  

हिंदी

आसान से मध्यम 

जल्द अपडेट 

इंग्लिश

मध्यम 

जल्द अपडेट 

विज्ञान

मध्यम  से कठिन 

जल्द अपडेट 

गणित 

मध्यम

जल्द अपडेट 

सामाजिक विज्ञान

मध्यम

जल्द अपडेट 

सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स

मध्यम से कठिन 

जल्द अपडेट 

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद आगे क्या होगा? 

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की के साथ ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने की तिथि भी जारी की जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने के लिेए आपत्ति दर्ज करने के लिए एनसीईआरटी, आरबीएसई या प्रामाणिक लेखकों की किताबों का ही प्रूफ के तौर पर शामिल किया जाएगा। वहीं, आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। इसके बिना आंसर-की डाउनलोड नहीं की जा सकती है।   आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।    

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 15, 2026, 17:43 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News