Bihar Police Constable Exam Date 2024: केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार ये परीक्षा 1 ही पाली में 12 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित की जायगी. इस बार परीक्षा उम्मीदवारों के गृह जनपद में आयोजित नहीं होगी. सिपाही भर्ती परीक्षा 7,11,18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित होगी. परीक्षा के एडमिट कार्ड 1 सप्ताह पहले जारी किये जायेंगे. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा. । इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391पदों पर भर्ती की जानी है.
पहले ये परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित हुई थी हालाँकि पेपर लीक के कारण ये परीक्षा रद्द हो गई थी. सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न पूंछे जायेंगे उम्मीदवारों को 2 घंटे में प्रश्न पत्र हल करना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे वे परीक्षा के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाये जायेंगे। उम्मीदवारों का चयन अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
लिखित परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जायेंगे। लिखित परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
Bihar Police Constable 2024: एग्जाम पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | अवधि |
अंग्रेजी | 50 | 50 | 02 घंटे |
हिंदी | |||
सामान्य ज्ञान | |||
कर्रेंट अफेयर्स | |||
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति, भूगोल, गणित, अर्थशास्त्र (वैकल्पिक रूप से चुने गए दो विषय) | 50 | 50 | |
कुल अंक | 100 | 100 |
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2024
- बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
- लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होते हैं।
- परीक्षा की अवधि 02 घंटे होगी।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिए जाएंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
- प्रश्न पत्र का स्तर 10वीं कक्षा का होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation